Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लगातार 7 फ्लॉप फिल्मों के बाद इस मराठी मूवी में Akshay Kumar आजमाएंगे किस्मत, जानें रिलीज डेट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म मिशन रानीगंज काफी सुर्ख़ियों में है. आपको बता दें फिल्म मिशन रानीगंज के बाद अक्षय कुमार एक नई मराठी फिल्म में नजर आएंगे.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म मिशन रानीगंज काफी सुर्ख़ियों में है. आपको बता दें फिल्म मिशन रानीगंज के बाद अक्षय कुमार एक नई मराठी फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का अनाउंसमेंट उन्होंने पिछले नवंबर में किया था. यह फिल्म बनकर तैयार हो गई है. इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें भी हैं. मराठी में शूट हुई इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.

 

मराठी फिल्म में भी अक्षय कुमार बनें योद्धा

अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म को बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है. दिसंबर 2022 से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. अब फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है. ये फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ मराठा साम्राज्य के 7 महान योद्धाओं की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1674 में स्वराज हासिल करने की कोशिश में शहादत दी थी.

 

इस दिन होगी रिलीज

बता दें इस फिल्म के बारे में महेश मांजरेकर पिछले 7 साल से प्लानिंग कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के पन्हाला और कोल्हापुर में हुई है. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, महेश मांजरेकर और अक्षय कुमार दोनों ही सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं, तो फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं. क्योंकि दिवाली सलमान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ रिलीज हो रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital