Bharat Express DD Free Dish

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी वर्ल्डवाइड बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. हालांकि दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में 30% की गिरावट देखी गई, लेकिन विदेशी बाजार में शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिल्म ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 76.18 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं.

Drishyam 3, Mohanlal, Box Office Collection

Drishyam 3 Box Office Collection: जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जैसा क्रेज था, वह सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन (21 मई) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उम्मीद के मुताबिक फिल्म को बंपर ओपनिंग भी मिली, लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी सुस्ती देखी गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कारोबार किया.

दूसरे दिन कैसा रहा कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने अपने दूसरे दिन (शुक्रवार) भारत में 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग डे यानी गुरुवार को फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसका मतलब है कि दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 30.3% की गिरावट आई है.

कमाई घटने के साथ-साथ फिल्म के शोज और ऑक्यूपेंसी में भी कमी देखी गई. जहां पहले दिन फिल्म के 5,506 शोज थिएटर्स में चल रहे थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर 4,886 रह गई. थिएटर ऑक्यूपेंसी भी पहले दिन के 51.3 प्रतिशत से गिरकर दूसरे दिन 44.5 प्रतिशत पर आ गई. इसके बावजूद, दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है.

विदेशों में ‘जॉर्जकुट्टी’ का जलवा बरकरार

घरेलू बाजार में भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन ओवरसीज मार्केट (विदेशी बाजार) में मोहनलाल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ दूसरे दिन विदेशों से 20 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया जिससे इसका कुल विदेशी बिजनेस 45 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेश की कमाई को मिला दें, तो महज दो दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76.18 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली है शादी? एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख चौंके फैंस

दो दिन में ही रच दिया इतिहास

‘दृश्यम 3’ ने अपनी इस धुआंधार कमाई की बदौलत वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. सिर्फ दो दिनों के भीतर 76 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी मलयालम फिल्म बन चुकी है. इसने इस मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

साल 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली मलयालम फिल्में (वर्ल्डवाइड ग्रॉस):

वाझा 2: 238.46 करोड़ रुपये

आडू 3: 121.31 करोड़ रुपये

पैट्रियट: 80.51 करोड़ रुपये

दृश्यम 3: 76.18 करोड़ रुपये (सिर्फ 2 दिन में)

अथिराडी: 54.69 करोड़ रुपये

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम: 40.63 करोड़ रुपये

चथा पाचा: 33.47 करोड़ रुपये

प्रकम्बनम: 20.86 करोड़ रुपये

पल्लीचट्टंबी: 14.49 करोड़ रुपये

आशाकाल आयराम: 12.71 करोड़ रुपये

आपको बताते चलें कि शुरुआती दो दिनों के ट्रेंड को देखकर साफ है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read