Kangana Ranaut Marriage: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ और सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और इंटरनेट पर बस एक ही चर्चा चल रही है, क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली है? दरअसल, सामने आए इस वीडियो में कंगना के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां साफ नजर आ रही हैं, जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं.
कैमरे में कैद हुआ कंगना का शादीशुदा लुक
मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना रनौत भारी सुरक्षा के बीच अपने घर से बाहर निकलती दिख रही हैं. हल्के गुलाबी रंग के सूट में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन सबका ध्यान उनके सादगी भरे लुक से ज्यादा उनके गले के मंगलसूत्र और हाथों की हरी चूड़ियों पर गया. आम तौर पर पैपराजी को देखकर मुस्कुराने वाली कंगना ने इस बार कैमरों की तरफ कोई खास रिएक्शन नहीं दिया और सीधे जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गईं. बस फिर क्या था, इस लुक को देखते ही सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया.
शादी की अफवाह या नई फिल्म की तैयारी?
वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, “गले में मंगलसूत्र? क्या कंगना की शादी हो गई?” वहीं कुछ समझदार फैंस का मानना है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है.
अटकलें तो यह भी लगाई जा रही हैं कि कंगना का यह शादीशुदा अवतार उनकी सुपरहिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए है. वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल ‘क्वीन 2’ (जिसे ‘क्वीन फॉरेवर’ कहा जा रहा है) की शूटिंग कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस पर भड़के यूजर्स! प्रॉस्टीट्यूशन को ‘सोशल सर्विस’ बताने पर सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
‘क्वीन 2’ से सिनेमाघरों में धमाके की तैयारी!
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. राजनीति में कदम रखने के बाद इसे बॉलीवुड में उनकी बड़ी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. आपको याद दिला दें कि साल 2024 में कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था. सांसद बनने के बाद से वह राजनीति में काफी सक्रिय हैं और अब बेहद चुनिंदा फिल्मों पर ही फोकस कर रही हैं.
बता दें कि साल 2014 में आई विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन’ कंगना के करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है. फिल्म में उन्होंने ‘रानी’ का किरदार निभाया था, जिसकी शादी ऐन वक्त पर टूट जाती है और वह अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘क्वीन 2’ में रानी की जिंदगी क्या मोड़ लेती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

