मनोरंजन

Monalisa: दीपिका के गाने पर मोनालिसा ने ढाया कहर, सफेद साड़ी में भोजपुरी क्वीन का अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

Monalisa:  भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) कुछ समय से भले ही भोजपुरी पर्दे से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया  पर हमेशा एक्टिव रहतीं हैं  और अपने फैंस को एंटरटेन करतीं रहतीं हैं. एक्ट्रेस की नई तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं बता दें  कि इन दिनों वो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने हुस्न का जादू चला रही हैं और दर्शकों को अपनी अदाओं का कायल बना रही हैं. ऐसे में अपने लेटेस्ट वीडियो से उन्होंने बवाल ही मचा दिया है, जिसमें उनकी अदाओं, एक्सप्रेशंस और सिजलिंग मूव्स देखते ही बन रहे हैं. वो हिंदी सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे’ (Ang Laga De) पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को भी टक्कर दे रही हैं.

हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक नया वीडियो इंस्टाग्राम  पर पोस्ट किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हिट सॉन्ग ‘अंग लगा दे’ पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. एक लंबे इंतजार के बाद फैंस को एक्ट्रेस का यह हसीन अवतार नजर आया है.

मोनालिसा का नया वीडियो

मोनालिसा इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘फव्वारा चौक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. बिजी शेड्यूल होने के बावजूद एक्ट्रेस फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं हैं. बता दें कि मोनालिसा के नए वीडियो ने  करीब 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा व्यूज ले लिए हैं. इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहें है.

इस वीडियो पर यूजर्स ने मोनालिसा को दीपिका के टक्कर का बताया है. वहीं एक यूजर ने एकट्रेस से ‘बेशरम रंग’ गाने पर वीडियो बनाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Christmas: बॉलीवुड के लिए लकी रहा है क्रिसमस, इस दिन रिलीज होने वाली इन फिल्मों ने की है अच्छी कमाई 

मोनालिसा की लाल साड़ी

कुछ दिनों पहले मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रहीं थीं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्रिसमस वाइब्स’. क्रिसमस स्पेशल इन फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया. कमेंट सेक्शन में किसी यूजर ने मोनालिसा को ‘परमसुंदरी’ कहा तो किसी ने ‘हुस्न की मलिका’. इसके अलावा एक्ट्रेस के को- स्टार अली अशगर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोनालिसा के साथ एक फनी वीडियोज शेयर कर फैंस को खूब हंसाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago