Bharat Express DD Free Dish

Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Mumtaz के दीवाने थे Yash Chopra, हजार बार किया प्रपोज लेकिन नहीं बन सकी बात

60 और 70 के दशक की सबसे चर्चित अदाकाराओं में से एक मुमताज आज 78 साल की हो गईं. जानिए कैसे राजेश खन्ना के साथ बनी सुपरहिट जोड़ी, और क्यों यश चोपड़ा के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

Birthday Special: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Mumtaz के दीवाने थे Yash Chopra, हजार बार किया प्रपोज लेकिन नहीं बन सकी बात- भारत एक्सप्रेस

बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज (actress Mumtaz) ने अपनी लव लाइफ (love life) को लेकर खुलासा किया कि कैसे निर्देशक यश चोपड़ा (director Yash Chopra) ने उन्हें कई बार शादी (marriage) के लिए प्रपोज (proposed) किया था, लेकिन यह रिलेशनशिप (relationship) एकतरफा ही रहा।

Mumtaz Birthday Special: 60 और 70 के दशक की वो मुस्कुराती अदाकारा, जिसकी एक झलक पर करोड़ों दिल धड़कते थे, मुमताज आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने दौर की सबसे खूबसूरत और दमदार अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मुमताज ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि अपने अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता.

उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज़्यादा मशहूर हुई राजेश खन्ना के साथ. दोनों की केमिस्ट्री ने सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक हर फिल्म में इन्हें साथ देखने की ख्वाहिश रखते थे.

शम्मी कपूर के साथ अधूरी रह गई कहानी

मुमताज ने शम्मी कपूर, धर्मेंद्र, देव आनंद, शशि कपूर और जितेंद्र जैसे बड़े सितारों के साथ भी शानदार फिल्में कीं. हालांकि, शम्मी कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रहीं. कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. मुमताज की निजी जिंदगी में कई नाम जुड़े, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद के लिए सही फैसले लेना ही बेहतर समझा.

‘ऐ मोटी, मुझसे शादी कर ले!’ यश चोपड़ा की मोहब्बत का किस्सा

मुमताज ने एक इंटरव्यू में उन पलों को साझा किया जब मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा उनसे बेहद मोहब्बत करते थे. उन्होंने बताया कि यश जी अक्सर उनके घर आया करते थे और कई बार शादी का प्रस्ताव भी दिया. मुमताज हंसते हुए बताती हैं, “उन्होंने मुझसे शायद हजार बार कहा होगा, ‘ऐ मोटी, मैं तुझसे प्यार करता हूं, मुझसे शादी कर ले.’”

लेकिन मुमताज ने पूरी साफगोई से कहा कि उनके मन में यश चोपड़ा के लिए कभी भी रोमांटिक भावनाएं नहीं थीं. “किसी के साथ जिंदगी बिताने के लिए सिर्फ पसंद करना काफी नहीं होता, केमिस्ट्री और प्यार जरूरी है. मेरे और यश जी के बीच वो केमिस्ट्री कभी नहीं बनी.”

एक बेहतरीन दोस्त और शानदार फिल्मकार

मुमताज मानती हैं कि यश चोपड़ा एक बेहतरीन इंसान थे, जो सेट पर सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देते थे. उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब यश चोपड़ा का 2012 में निधन हुआ, उस वक्त वह लंदन में थीं और खूब रोईं. उनकी आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ रिलीज से पहले ही यश चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गए. मुमताज ने बताया कि जाने से कुछ वक्त पहले उन्होंने उन्हें कॉल कर कहा था, “वादा करो, तुम मेरी फिल्म देखोगी.”

ये भी पढ़ें- Dhadak 2 या Son Of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म आपनिंग डे पर करेगी धमाकेदार कमाई? यहां जानें प्रीडिक्शन

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read