Bharat Express DD Free Dish

आलिया-रणबीर की प्राइवेसी के लिए नीतू कपूर नए लग्जरी अपार्टमेंट में हुईं शिफ्ट; क्या सास-बहू के बीच सब ठीक है?

Alia-Ranbir privacy Neetu Kapoor statement: नीतू कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नए बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं, एक बंगले में रहने के बाद भी एक- दूसरे से अलग- अलग रह रही हैं.

neetu kapoor

neetu kapoor

Alia-Ranbir privacy Neetu Kapoor statement:  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं. दोनों की खूबसूरत तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं और दोनों की बॉन्डिंग पर खूब चर्चा होती है. वहीं रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर भी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ पहली बार उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी स्क्रीन पर दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर नीतू कपूर की फिल्म को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं.

फिल्म रिलीज के बीच नीतू कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नए बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं, एक बंगले में रहने के बाद भी एक- दूसरे से अलग- अलग रह रही हैं, जिसके बाद से सास- बहू और बेटे के रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

बहू- बेटे से रह रही हैं अलग नीतू कपूर

हाल ही में नीतू कपूर सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आईं. जहां उन्होंने अपनी फिल्म के साथ- साथ सोहा अली खान के मजेदार सवालों के जवाब भी दिए. सोहा संग बातचीत में उन्होंने अपने नए बंगले ‘कृष्णा राज’ के बारे में बातें कीं. आपको बता दें कि नीतू कपूर के बंगले की कीमत 250 करोड़ है, इस बंगले में रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने 6 फ्लोर बनवाए हैं. इसमें एक फ्लोर नीतू कपूर का भी है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि घर में एक फ्लोर रिद्धिमा कपूर और उनके दामाद भरत साहनी का भी है. एक फ्लोर रणबीर- कपूर और अलिया भट्ट का है. सोहा से बातचीत में नीतू कपूर बताती हैं कि मैं कभी बिना बताए आलिया और रणबीर के फ्लोर पर नहीं जाती हूं, रही बात राहा के साथ खेलने की तो जब वह फ्री होती है तो खुद मेरे पास आ जाती है.

ये भी पढ़ें: 3 घंटे 53 मिनट का अनकट वर्जन: ‘धुरंधर 2’ OTT पर मचाने वाली है तहलका, कहां और किस दिन होगी एंट्री?

प्राइवेसी देना है जरुरी- नीतू कपूर

नीतू कपूर पॉडकास्ट में आगे कहती हैं कि जब बच्चों की शादी हो जाती है तो उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए. मैं भले ही उनके साथ शिफ्ट हो गई हूं, लेकिन मैं अपने बहू-बेटे की लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करती. बच्चों को प्राइवेसी देना जरूरी होता है. मैं नहीं चाहती कि उन्हें ये लगने लगे कि मैं 24 घंटे उनके सिर पर ही बैठी रहती हूं. उन्हें डिसटर्ब करती हूं. जब मेरी बेटी रिद्धिमा की शादी हुई थी, तब भी मैंने उसकी जिंदगी में दखल देना बंद कर दिया था. बता दें रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले का नाम अपनी दादी जी के नाम पर रखा है. उनके आलीशान घर का नाम ‘कृष्णा राज’ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read