Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनोरंजन

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' से अपना नया रफ-टफ लुक शेयर किया है. पहाड़ों के बीच काउबॉय हैट और स्लीवलेस बनियान पहने 59 साल के सलमान की कमाल की बॉडी और मस्कुलर बाइसेप्स देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं.

पंजाब के संवेदनशील 1990 के दशक और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को सरकार के आदेश पर ओटीटी से हटा दिया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के कट्स से बचने के लिए 'पंजाब 95' का नाम बदलकर इसे बिना कट्स के अनकट वर्जन में रिलीज कर दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में पूरा परिवार जश्न मनाता दिख रहा है, वहीं शादी की रस्मों के बीच अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को भी याद किया.

पंडवानी लोक कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली छत्तीसगढ़ की महान कलाकार तीजन बाई का निधन हो गया है. पुरुषों के वर्चस्व वाली इस कला में उन्होंने 'कपालिक शैली' के जरिए रूढ़ियों को तोड़ा और अपनी बुलंद आवाज से देश-दुनिया को मंत्रमुग्ध किया.

Bollywood Actors Three Marriages list: आमिर खान की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन वह अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हों. संजय दत्त, करण सिंह ग्रोवर, सिद्धार्थ रॉय और किशोर कुमार समेत कई सितारों ने तीन या उससे अधिक बार शादी कर सुर्खियां बटोरीं.

Diljit Dosanjh: जी5 से फिल्म 'सतलुज' हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने पहली बार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य पूरा हो चुका है क्योंकि लोग अब जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष पर चर्चा कर रहे हैं.

Jaswant Singh Khalra: जसवंत सिंह खालड़ा पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिनका नाम 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों, गुमशुदगियों और लावारिस बताकर किए गए शवों के अंतिम संस्कारों को सामने लाने के लिए जाना जाता है. साल 1995 में खालड़ा का अपहरण कर पुलिस ने हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया.

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई स्थित पाली हिल घर में बेहद निजी समारोह में शादी रचाई. इस खास मौके पर राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर, अंबानी परिवार और कई करीबी मेहमान शामिल हुए.

Anurag Kashyap Weight Loss Journey: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि हार्ट अटैक, अस्थमा और स्टेरॉयड के कारण उनकी सेहत बुरी तरह प्रभावित हुई थी. 11 दिन की लिक्विड डाइट, योग, प्राणायाम और लाइफस्टाइल में बदलाव की मदद से उन्होंने 27 किलो वजन कम किया.

कपूर खानदान की बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेने जा रही हैं. शादी से पहले उनकी मेहंदी सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें होने वाले दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ढोल की थाप पर भांगड़ा करते हुए एंट्री मारते दिख रहे हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital