मनोरंजन

Pathaan Box office Collection: ‘पठान’ ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड, 16वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

Pathaan Box office Collection:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. बॉलीवुड के बादशाह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं  ले रहा हैं. रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म को थिएटर हॉल में जबरदस्त फुटफॉल मिल रहा है. नतीजन फिल्म  की कमाई भी बढ़ती जा रही है. इसी के साथ ‘पठान’ बॉलीवुड की अब तक कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है.

‘पठान’ ने 16वें दिन कितनी कमाई की

शाहरुख खान ने ‘पठान’ से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया और ये फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं रहा. एसआरके की फिल्म ‘पठान’ का फीवर इस कदर फैंस के सिर चढ़कर बोला कि फिल्म  ने रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ 55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. तब से ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार नहीं थमी है. वहीं अब ‘पठान’ के 16वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक ‘पठान’ ने रिलीज के 16वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि अब पठान की कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखी जा रही है. बता दें कि 15वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ शाहरुख खान स्टारर फिल्म की कुल कमाई अब 458.95 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं तीसरे वीकेंड में भी ‘पठान’ के अच्छी कमाई करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-शाहरुख खान की ‘पठान’ के लिए पहली बार बंद किया गया था बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड

‘पठान’ ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड

‘पठान’ ने कमाई के मामले में बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़ों को पार करने की ओर बढ़ रहा है. वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी ‘पठान’ (Pathaan) के 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म ये मैजिकल आंकड़ा पार कर लेगी. बता दें कि ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

6 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

6 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

25 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago