मनोरंजन

Pathaan Movie: 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान ने दी दस्तक, पहले ही दिन ‘पठान’ ने मचाया गदर

Pathaan:  4 साल के लंबे वक्त के बाद शाहरुख खान ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है. 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सिनेमाघरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है. किंग खान के फैंस के बीच तो जश्न का माहौल है क्योंकि किंग ऑफ रोमांस इस बार फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखेंगे. पठान को लेकर दर्शकों का कैसा रिएक्शन है और सिनेमाघरों के बाहर कैसा माहौल है.

 

फिल्म पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट में आए नजर

दरअसल फिल्म पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं. वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे हैं. एक्टर का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है. वे फुल एक्शन मोड में हैं. शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है. दीपिका के साथ एक्टर की केमिस्ट्री देखने लायक है. जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं. इंदौर के सिनेमाघरों के बाहर पठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है तो कहीं जश्न का माहौल दिख रहा है.

लोगों को पसंद आ रही  फिल्म पठान  फैंस की उम्मीदों पर खरी साबित हो रही है. फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग पठान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. शाहरुख ने पठान से फैंस के दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. एक फिल्म प्रोड्यूसर ने पठान को आउट्सटैंडिंग बताया है. उन्होंने फिल्म को 4.5 स्टार्स दिए हैं. फिल्म रिव्यू करते हुए उन्होंने पठान की तारीफ में लिखा- पठान एक मजबूत कहानी के साथ हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा है.

बाप रे बाप पठान देखकर ये कहने पर मजबूर

फिल्म क्रिटिक Sumit Kadel पठान देखकर बाप रे बाप कहने पर मजबूर हो गए. उन्होंने पठान के सीक्वेंस की तारीफ की है. उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन सीक्वेंस में से एक है. थिएटर को स्टेडियम बना दिया. बाप रे बाप क्या एक्शन दिखाया है.

ये भी पढ़ें-RRR का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, रेस में लेडी गागा के गाने को पीछे छोड़ा

इतने महंगे बिके पठान के टिकट्स

शाहरुख की कमबैक फिल्म को देखने के लिए लोग हजारों रुपयों का टिकट ले रहे हैं. 20 जनवरी को जब से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, मूवी के टिकट्स के रेट्स आसमान छू रहे हैं. लेकिन किंग खान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए महंगे से महंगे टिकट्स लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं. गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में पठान का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपये में बिका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

17 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

24 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

28 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

29 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

47 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

52 minutes ago