होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिल्म पठान, KGF 2 (फोटो)
Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमा घरों में आ चुकी है. जैसा कि उम्मीद की जा रही थी की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाएगी, रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है.
दरअसल पठान ने ऐसी धूम मचाई है कि लोगों में ऐसी दीवानगी पहले कभी देखी ही नही गयी, वैसे बता कि फैंस का क्रेजी होना तो बनता भी है. आखिर किंग खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है. पठान की रिलीज के बाद थियेटर्स के बाहर जश्न मनाया गया. नजारा किसी त्योहार से कम नहीं था. बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है. पठान ने KGF: Chapter 2 को भी धूल चटा दी है.
ये भी पढ़ें-Pathaan के साथ आया ‘किसी का भाई, किसी की जान’, धांसू टीजर देख थिएटर में बजने लगी सीटियां
इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन KGF: Chapter 2 के नाम था. केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यश की इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. KGF चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी. वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था. लेकिन पठान ने इंडियन सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई में धूल चटा दी है. पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके पठान ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है.
बता दें कि पठान का खुमार लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि आधी रात को साढ़े 12 बजे थिएटर्स में पठान के शोज चलाए गए. फैन्स के अंदर किंग खान की फिल्म को देखने का जोश देखते हुए YRF के मेकर्स ने लेट नाइट शोज चलाए. 26 जनवरी की छुट्टी के लिए भी शोज बढ़ा दिए गए हैं. 26 जनवरी की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिलने वाला है. माना जा रहा है कि आज के दिन पठान पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करेगी.
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…