Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pathaan: पठान ने KGF 2 को चटायी धूल, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन की रिकॉर्ड कमाई

Pathaan: पठान की रिलीज के बाद थियेटर्स के बाहर जश्न मनाया गया. नजारा किसी त्योहार से कम नहीं था. बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. पठान ने KGF: Chapter 2 और वॉर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Pathaan

फिल्म पठान, KGF 2 (फोटो)

Pathaan:  शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमा घरों में आ चुकी है. जैसा कि उम्मीद की जा रही थी की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाएगी, रिलीज के पहले दिन ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है.

दरअसल पठान ने  ऐसी धूम मचाई है कि लोगों में ऐसी दीवानगी पहले कभी देखी  ही नही गयी, वैसे बता कि फैंस का क्रेजी होना तो बनता भी है. आखिर किंग खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है. पठान की रिलीज के बाद थियेटर्स के बाहर जश्न मनाया गया. नजारा किसी त्योहार से कम नहीं था. बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है. पठान ने KGF: Chapter 2 को भी धूल चटा दी है.

ये भी पढ़ें-Pathaan के साथ आया ‘किसी का भाई, किसी की जान’, धांसू टीजर देख थिएटर में बजने लगी सीटियां

पठान ने KGF को पछाड़ा

इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन KGF: Chapter 2 के नाम था. केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यश की इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. KGF चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी. वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था. लेकिन पठान ने इंडियन सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई में धूल चटा दी है. पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके पठान ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है.

बता दें कि पठान  का खुमार लोगों के सिर ऐसा चढ़ा कि आधी रात को साढ़े 12 बजे थिएटर्स में पठान के शोज चलाए गए. फैन्स के अंदर किंग खान की फिल्म को देखने का जोश देखते हुए YRF के मेकर्स ने लेट नाइट शोज चलाए. 26 जनवरी की छुट्टी के लिए भी शोज बढ़ा दिए गए हैं. 26 जनवरी की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिलने वाला है. माना जा रहा है कि आज के दिन पठान पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital