मनोरंजन

Pathaan Box office Collection: क्या ‘शहजादा’ की वजह से ‘पठान’ की रफ्तार हो जाएगी धीमी? 24वें दिन भी फिल्म ने कमाए इतने रुपये

Pathaan Box office Collection:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. किंग खान के 4 साल लंबे ब्रेक के बाद भी  फिल्म का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है. ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. बता दें कि ‘पठान’ ने 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है और अब एक नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रही है. हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 24वें दिन अपनी कमाई में कितने करोड़ जोड़े हैं.

‘पठान’ ने 24वें दिन की इतने की कमाई

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तब से लेकर आज तक ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और फिल्म जोरों-शोरों से कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 24वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. इसी के साथ फिल्म ने 24वें दिन 2.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 508.35 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ‘पठान’ की कमाई में आई गिरावट

‘पठान’ के कलेक्शन में गिरावट कहीं ना कहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा और मार्वल की एंट मैन 3 मानी जा रही है. इन दोनों फिल्मों को लेकर भी ऑडियंस में काफी क्रेज है. ऐसे में ‘पठान’ की कमाई पर इन फिल्मों की रिलीज का असर पड़ा है. हालांकि ‘पठान’ अब भी करोड़ों में ही कलेक्शन कर रही है.

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’ ?

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान ,दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर  ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से रचाई शादी, 40 दिन बाद किया खुलासा, प्रोटेस्ट में हुई शुरु हुई प्रेम कहानी

सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago