मनोरंजन

Pathan Controversy: विवाद के बाद क्या फिल्म में बदलेगी दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए ये सुझाव

‘पठान’ में होंगे बदलाव?

जानकारी के मुताबिक बता दें कि, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी. CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया. बता दें कि कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर भी हैं. कमिटी ने पठान के थिएटर में रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है.

एजेंसी के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि ”सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखती है. हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान ढूंढा जा सकता है. जब तक सुझाए बदलावों पर काम होता है, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है.”

ये भी पढ़ें-Tejasswi Prakash-Mouni Roy ने ‘नागिन’ के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए जैस्मिन को कितनी रकम मिली…

‘बेशर्म रंग’ ने बनाया रिकॉर्ड

अब सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स को फिल्म में क्या-क्या चेंजेस करने को कहे हैं, इसका खुलासा फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा. क्या दीपिका की ‘भगवा बिकिनी का कलर चेंज होगा या सीन्स एडिट होंगे? क्योंकि इससे पहले कभी कपड़ों को लेकर ऐसे बवाल के बाद मूवी में बदलाव होने के केसेज नहीं देखे गए हैं. दीपिका और शाहरुख का गाना बेशर्म रंग चाहे विवादों में आया हो, पर गाने ने टॉप किया. इसे 2 हफ्तों में 150 मिलियंस व्यूज मिले हैं. अभी भी बेशर्म रंग ट्रेंड करता है. इस गाने को विवाद का भरपूर फायदा मिला. पठान का दूसरा गाना जियो पठान भी जबरदस्त हिट हुआ.

पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस मूवी से शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे. पठान में शाहरुख और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

34 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

43 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

51 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

59 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago