Rise and Fall Pawan Singh: भोजपुरी फिल्मों के स्टार और सिंगर पवन सिंह इस समय रिएलिटी शो Rise and Fall में नजर आ रहे हैं. यह शो 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुआ है और पवन सिंह पहली बार किसी ऐसे रिएलिटी शो का हिस्सा बने हैं. इस बीच एपिसोड में उनके बयानों और अंदाज ने दर्शकों का मनोरंजन तो किया लेकिन सोशल मीडिया पर वे ट्रोल भी हो गए.
शो में पवन सिंह का पहला अनुभव
पहले ही एपिसोड में पवन सिंह को यह जानकर हैरानी हुई कि घर के सभी काम उन्हें खुद करने होंगे. झाड़ू-पोछा करना, कपड़े धोना और बाकी काम की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर होगी. जब कंटेस्टेंट आकृति नेगी ने उन्हें इस बारे में बताया तो पवन सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे तो अपने कपड़े भी खुद नहीं चुनते, ऐसे में यह सब कैसे करेंगे.
View this post on Instagram
कैमरे के सामने खड़े होकर कही ये बात
उन्होंने कैमरे के सामने खड़े होकर कहा कि “एक बार ये दरवाजा खुले और मैं बाहर चला जाऊं, मैं यहां ज्यादा टाइम तक रुक ही नहीं पाऊंगा.”इस पर आकृति ने उन्हें समझाया कि धीरे-धीरे यहां रहकर आदत पड़ जाएगी और सब अच्छा लगेगा.
ये भी पढ़ें: ‘Rise and Fall’ शो में धनश्री ने बिना नाम लिए एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल पर साधा निशाना, नेगेटिव PR समेत लगाए कई आरोप
होस्ट और कंटेस्टेंट्स
Rise and Fall के होस्ट अशनीर ग्रोवर हैं. शो में पवन सिंह के अलावा आकृति नेगी, कीकू शारदा और अर्जुन बिजलानी जैसे कई जाने-माने सेलेब्स भी शामिल हुए हैं.
क्यों ट्रोल हुए पवन सिंह?
शो के दौरान पवन सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने कहा कि वे अकेले ही किसी भी शो की टीआरपी बढ़ाने की क्षमता रखते हैं. उनका यह बयान वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ ने इसे “सेल्फ ऑब्सेशन” बताया तो कुछ ने मजाक उड़ाते हुए लिखा ‘पवन सिंह से बढ़कर कोई नहीं.’ कुल मिलाकर, Rise and Fall में पवन सिंह की एंट्री ने दर्शकों को एंटरटेन तो किया, लेकिन उनका बयान उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार भी बना गया.
क्यों नहीं चल रहा पावर स्टार का जादू?
पवन सिंह का जादू न चलने की वजह कोई एक नहीं है, बल्कि यह उनके फिल्मी करियर में आई रुकावटें, विवाद और दर्शकों की बदलती पसंद के कारण है.हाल के दिनों में उनके कुछ विवादित बयान और काम सामने आए हैं, जिससे दर्शक उनसे दूर हो रहे हैं और उनका जादू फीका पड़ रहा है. उनके निजी जीवन से जुड़े विवाद भी उनके करियर पर भारी पड़ रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


