मनोरंजन

बी-टाउन की खूबसूरत जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरें आईं सामने… बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने दी बधाई

Sid-Kiara Wedding:  बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी  ने 7 फरवरी को शादी रचा ली है. राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिड और कियारा ने शादी के सात फेरे लिए हैं. हर तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है. ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दे रहे हैं.

वरुण धवन ने सिड और कियारा को शादी की बधाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर बी टाउन सेलेब्स भी खूब बधाईयों दे रहे हैं. करण जौहर, मनीष मल्होत्रा से लेकर भेड़िया एक्टर वरुण धवन  ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. इसके साथ ही भेड़िया एक्टर ने लिखा है, ” विशिंग यू ए लाइफ टाइम ऑफ लव.”

करण जौहर ने कियारा-सिद्धार्थ के लिए लिखा इमोशनल नोट

बता दे कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर भी शामिल हुए थे. वहीं करण ने इंस्टाग्राम पर कपल के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है. फिल्म मेकर ने लिखा है, “मैं उनसे डेढ़ दशक पहले मिला था. शांत, मजबूत और अभी भी इतने सेंसटिव मैं उनसे कई साल बाद मिला हूं. साइलेंट, स्ट्रॉन्ग और एक जैसे इतने सेंसटिव फिर वे एक-दूसरे से मिले और मुझे उस पल में एहसास हुआ कि ताकत और गरिमा के ये दो पिलर एक अटूट बंधन बना सकते हैं और एक साथ सबसे मैजिकल लव स्टोरी बना सकते हैं. उन्हें देखना एक फेयरी टेल जैसा है जो ट्रेडिशन और फैमिली से जुड़ी है.” करण ने आगे लिखा, “जैसा कि उन्होंने मोहब्बत के एक मंडप पर वचनों को एक्सचेंज किया, उनके आस-पास हर किसी ने नब्ज महसूस की. ऊर्जा महसूस की मैं गर्व से बैठा, उत्साहित और उन दोनों के लिए केवल प्यार से फूट पड़ा! आई लव यू सिड आई लव यू की. आज का दिन हमेशा के लिए आपका हो.”

मनीष मल्होत्रा ने भी कियारा-सिद्धार्थ को दी बधाई

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कियारा और सिद्धार्थ को शादी की बधाई देते हुए लिखा, “  “खूबसूरत जोड़ी मिसेज और मिस्टर मल्होत्रा ​​को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.”

ये भी पढ़ें-Sidharth-Kiara Wedding: एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सात वचन के साथ पूरे हुए फेरे, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

कैटरीना विक्की ने भी दी बधाई

कैटरीना विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना जैसे तमाम सेलेब्स ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को शादी की बेस्ट विशेस दी हैं. साथ ही इन सभी फिल्मी हस्तियों ने सिड-कियारा के शादीशुदा जीवन के खुशहाल रहने की कामना की है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago