दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान में बस-कार की टक्कर, 25 लोगों की मौत, 15 घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में एक यात्री बस और एक कार की टक्कर में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, सरकारी अधिकारियों और पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जीबी प्रांत के सूचना मंत्री फतेहुल्लाह खान ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र के कोहिस्तान जिले में शाटियाल चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार बस के कार से टकरा जाने के बाद यह दुर्घटना हुई.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के बाद यात्री बस और कार खाई में गिर गई, अधिकारी ने कहा कि घटना के समय बस में कम से कम 45 यात्री सवार थे. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पाकिस्तान में मुख्य रूप से खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और अव्यवसायिक ड्राइविंग के कारण सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं.

पिछले महीने भी हुआ था ऐसा ही एक हादसा

ऐसी ही एक घटना 29 जनवरी को हुई थी जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक यात्री वाहन खाई में गिर गई थी जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी. घटना बलूचिस्तान के लासबेला जिले में घटी थी. लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की जानकारी दी थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, अंजुम ने बताया कि 48 यात्रियों को वाहन क्वेटा से लेकर कराची की ओर जा रहा था. उन्होंने कहा कि वाहन लसबेला के पास एक पुल के खंभे से टकरा गया और बाद में खाई में गिर गया जिसके बाद उसमें आग लग गई. हमजा अंजुम ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई.

ये भी पढ़ें- एडल्ट वेबसाइट के लिए काम करती है मां, स्कूल ने बेटे को किया बाहर, मॉडल का दावा- बच्चे को झेलनी पड़ी प्रताड़ना

हमजा अंजुम के हवाले से कहा कि तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय वाहन एक पुल के खंभे से टकरा गया था.  इसके बाद वह एक खाई में जा गिरा और फिर उसमें आग लग गई. हमजा अंजुम के मुताबिक, दुर्घटना स्थल से एक बच्चे और एक महिला सहित तीन लोगों को बचा लिया गया है. घायलों में से एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

3 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

9 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

14 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

17 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

21 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

29 minutes ago