Bharat Express DD Free Dish

‘सिनेमाई प्रतिभा के लिए याद किए जाएंगे’, पीएम मोदी ने एक्टर और पूर्व बीजेपी विधायक Kota Srinivasa Rao के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कोटा श्रीनिवास राव को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा. 

Kota Srinivasa Rao Death

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीनियर तेलुगु एक्टर कोटा श्रीनिवास राव (Kota Srinivasa Rao) के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अभिनेता का आज हैदराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि कोटा श्रीनिवास राव को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा.

उन्होंने एक्स पर लिखा, कोटा श्रीनिवास राव गारू के निधन से व्यथित हूं. उन्हें उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से कई पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए काम किया. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ॐ शांति.

750 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले के कांकीपाडु में जन्मे एक्टर राव ने 1978 में ‘प्रणाम ख़रीदु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. चार दशकों से भी अधिक के अपने करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं की 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और अपने अलग-अलग तरह की एक्टिंग और रोल के लिए प्रसिद्धि प्राप्त की.

उनकी कुछ फेमस फिल्मों में ‘आहा ना पेलंता!’, ‘प्रतिगाताना’, ‘कैदी नंबर 786’, ‘शिवा’ और ‘यमलीला’ शामिल हैं. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया, जिनमें भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए 2015 में पद्मश्री और नौ नंदी पुरस्कार शामिल हैं.

अपने एक्टिंग करियर के अलावा उन्होंने 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भी रहें. पूरा तेलुगु फिल्म जगत इस दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है और उनके सहयोगियों और प्रशंसकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है.


ये भी पढ़ें: स्मृति शेष: गजलों का शहजादा, वो जादूगर जिसने साज से रचे जज्बात, निधन के 30 साल बाद मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read