Bharat Express DD Free Dish

गुलाबी लहंगे में राधिका ने किया ‘एकदंताय’ पर डांस, एंटीलिया चा राजा के स्वागत में चार चांद

Ambani Family Ganesh Chaturthi Celebration: राधिका मर्चेंट ने अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी पूजा में भगवान गणेश को समर्पित भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया.

Radhika danced to ‘Ekadantaya’.

राधिका ने किया ‘एकदंताय’ पर डांस (फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस इंग्लिश)

Ambani Family Ganesh Chaturthi Celebration: गणेश चतुर्थी के मौके पर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने भगवान गणेश को समर्पित भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया. उन्होंने ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ भजन पर नृत्य कर माहौल को आध्यात्मिक और पारंपरिक रंगों से भर दिया.

पारंपरिक अंदाज में सजी राधिका

इस मौके पर राधिका ने गुलाबी और लाल रंग की खूबसूरत लहंगा साड़ी पहनी, जिस पर बारीक कढ़ाई और सजावट की गई थी. मैचिंग ब्लाउज पर मोतियों का काम उनकी ड्रेस को और आकर्षक बना रहा था.

जरे और वेव्स में राधिका का देसी जलवा

राधिका ने सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ हल्की वेव्स, माथा पट्टी और फूलों का गजरा लगाया. भारी झुमके, चूड़ियां और हार ने उनके पारंपरिक लुक को पूरा किया.

रोशनी-फूलों से सजा अंबानी परिवार का गणेश उत्सव

यह प्रदर्शन अंबानी परिवार के दक्षिण मुंबई स्थित एंटीलिया में हुआ, जहां 13 सितंबर की शाम ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत किया गया. हजारों रोशनी और फूलों से सजे घर में नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने मिलकर पूजा की रस्में निभाईं.

एंटीलिया में सितारों का लगा मेला

14 सितंबर को एंटीलिया में कई बॉलीवुड सितारे और नामी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचे. सलमान खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल और सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-सिर्फ एक प्रसाद और चट मंगनी पट ब्याह, जयपुर के इस मंदिर में 250 सालों से दूर हो रहा है विवाह का हर दोष

राधिका का नृत्य इस उत्सव में कला और संस्कृति का अनोखा संगम लेकर आया. पारंपरिक भारतीय नृत्य और त्योहार की उमंग ने मिलकर इस गणेश चतुर्थी को और खास बना दिया.

ये भी पढ़ें- नियम टूटने पर भड़के बिग बॉस: आसिफ और उदिति की लड़ाई के बाद बदला पूरा खेल, खुद संभाली घर की कमान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read