मनोरंजन

Rakhi Sawant Marriage: निकाह से आदिल दुर्रानी का इनकार? रोते हुए राखी सांवत बोलीं- मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है

Rakhi Sawant Adil Khan Durrani Wedding: राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा हॉट टॉपिक रही है. कभी एक्ट्रेस के सीक्रेट हसबैंड पर चर्चे होते थे और अब उनकी सीक्रेट वेडिंग सुर्खियों में है. राखी सावंत का दावा है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली है, जबकि आदिल इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं. आदिल के इनकार पर अब राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है.

आदिल के शादी से इनकार पर बोली राखी सावंत

आदिल खान के इनकार से राखी सावंत काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी शादी को वैध भी बताया है. एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “उसने मुझसे अपनी बहन की शादी के चलते एक साल तक अपनी शादी को रिवील न करने के लिए कहा था. मैंने उस पर भरोसा किया और बिग बॉस मराठी सीजन 4 (Bigg Boss Marathi Season 4) में चली गई. जब मैं बिग बॉस के घर में थी, घर के बाहर कई चीजें हुईं, जो मेरी लिमिट के बाहर थी. इसलिए, मैंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की. मैं डरी हुई थी. वह मुझसे बहुत प्यार करता है, लेकिन वह हमारी शादी से क्यों इनकार कर रहा है? पक्का उसकी फैमिली की तरफ से प्रेशर आ रहा होगा.”

ये भी पढ़ें-Natu Natu: ऑस्कर जीते तो स्टेज पर 17 बार डांस करेंगे Ramcharan, RRR के एक्टर का वादा

आदिल संग राखी की शादी है लीगल

राखी सावंत ने बताया कि उनकी शादी ‘हलाला’ (लीगल) के तहत हुई है. राखी ने कहा, “मैंने हराम नहीं बल्कि हलाला किया है. कई लोग ‘हराम’ (अवैध) करते हैं, लेकिन मैंने ‘हलाला’ किया. मैं गलत नहीं हूं.” एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल उनसे बात भी नहीं कर रहे हैं. राखी ने कहा, “मेरी मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन कैंसर है और मैं उनके लिए बहुत परेशान हूं. सुबह से आदिल मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं. आप उनसे पूछ सकते हैं कि वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं. मुझे नहीं पता मेरे साथ ही ऐसी बुरी चीजें क्यों होती हैं?”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago