Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

राखी के पति आदिल की पहली शादी का कार्ड और मैरिज पेपर्स का खुलासा, Rakhi Sawant ने तलाक पर दिया ये रिएक्शन

Rakhi Sawant On Husband: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई आरोप लगाए हैं. अब एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल की पहली शादी का कार्ड और मैरिज-डाइवोर्स पेपर्स उनके हाथ लगे हैं.

Rakhi Sawant On Adil Khan Durrani:  

राखी सावंत,आदिल खान (फोटो)

Rakhi Sawant On Adil Khan Durrani:  ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत की जिंदगी वाकई ड्रामों से भरी रहती है. रितेश नाम के शख्स से राखी फरवरी 2022 में अलग हुई थीं. कुछ समय बाद उन्हें आदिल खान में प्यार मिल गया था और कपल ने गुपचुप तरीके से मई 2022 में शादी भी कर ली थी. कुछ समय पहले राखी ने आदिल संग अपने निकाह का खुलासा किया था, लेकिन एक बार फिर उनकी शादी में दिक्कतें चल रही हैं. राखी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाकर जेल भी भिजवा दिया है.

आदिल पर लगी ये धाराएं

राखी सावंत ने कुछ समय पहले ही आदिल खान पर मारपीट का आरोप लगाया था और कहा था कि आदिल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी. आदिल पर 406-420 के अलावा 506, 513 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है. राखी ने आदिल पर गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं, जिसके बाद उन्हें जमानत मिलना मुश्किल है. आदिल को जेल भेज दिया गया है. आदिल के जेल जाने के बाद राखी सावंत ने मीडिया संग बातचीत में अपना दुख जाहिर किया था.

राखी के हाथ लगा दिल का काला -चिट्ठा!

राखी के साथ मारपीट करता था आदिल

राखी सावंत ने कहा कि आदिल उन्हें बहुत पीटता था. उनके हाथ में जो भी होता था, वह राखी को फेंककर मार देता था. शादी के बाद से ही वह आदिल के जुल्मों को सह रही हैं. मां और फैमिली ने उन्हें इसे सहने के लिए कहा था. वह परिवार के लिए चुप थीं, लेकिन अब नहीं. राखी सावंत से पूछा गया कि क्या अब वह तलाक लेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें-शादी के बाद पहली बार कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहुंचीं ससुराल, दिल्ली में हुआ नई दुल्हन का शानदार स्वागत

अपने ऊपर लगे आरोप पर बोलीं राखी

एक तरफ राखी ने आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया है, दूसरी ओर आदिल के वकील ने राखी पर भी यही आरोप लगाया है. कोर्ट में वकील ने कहा कि राखी आदिल को मारता था. इस पर रिएक्शन देते हुए राखी ने कहा कि आदिल खुद को ही पीटता था. वह कभी अपना सिर लड़ा देता था तो कभी खुद को मारता रहता था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest