Bharat Express DD Free Dish

Pakistani Celebrities के सोशल मीडिया अकाउंट्स 24 घंटों के अंदर फिर हुए ब्लॉक, एक दिन पहले ही हटा था बैन

पाकिस्तान से जुड़े आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और यूट्यूब चैनलों पर लगा बैन हटाया गया था, लेकिन अब फिर से सभी अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है. सरकार की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं.

pakistani celebrieties banned

Pakistani Celebrities Banned: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के साथ कहीं न कहीं पाकिस्तान के तार जुड़े दिखे थे. जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच भारी तनाव देखने को मिला. दोनों देशों के रिश्ते अभी भी सही नहीं हुए हैं.

इस बीच पाकिस्तान के सेलिब्रिटिज के सोशल मीडिया अकाउंटस पर जो बैन भारत सरकार ने लगाया था वो एक दिन पहले हटा दिया गया. लेकिन अब 24 घंटों के अंदर ही सभी अकाउंटस को वापस बैन कर दिया गया है.

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के अकाउंट फिर हुए बैन

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज माहिरा खान, फवाद खान, मावरा होकैन, सुमना जैदी और हानिया आमिर जैसे और भी कई कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंटस को गुरूवार (3 जुलाई) को वापस बैन कर दिया गया है.

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक सरकार की ओर से किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है.

यूट्यूब चैनल भी भारत में हो गए थे विजिबल

दरअसल 2 जुलाई को सबा कमर, मावरा होकैन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंटस भारत में दिखाई देने लगे थे. इतना ही नहीं कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल जैसे हम टीवी, ARY डिजिटल और हर परल जियो का भी भारत में एक्सेस होने लगा था.

बैन हटाने पर बोले पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल

पाकिस्तान के सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स से बैन हटाने को लेकर देश के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल का बयान सामने आया था.

उन्होंने कहा था ये बैन हटान के पीछे का लॉजिक समझ नहीं आया. अगर ऑपरेशन सिंदूर हमारी शीर्ष प्राथमिकता था तो इस बैन को रहना चाहिए. क्या पाकिस्तान के वो शत्रुता भरे यूट्यूब चैनल अब हमारे लिए अच्छे हो गए हैं?

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल और सेलिब्रिटी अकाउंटस को भारत में बैन करने का फैसला लिया था.

इस दौरना भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुल 16 यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया था. इस चैनलों पर कथित तौर पर भारत विरोधी कंटेंट प्रसारित किया जा रहा था.


ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोए पिता, पति Parag Tyagi का भी हुआ बुरा हाल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read