Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sidhu Moosewala की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुआ नया गाना, यूट्यूब पर आते ही बना डाला नया रिकॉर्ड

सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज तब मिला जब उनकी मौत के तीन साल बाद नया गाना रिलीज हुआ. रिलीज होते ही यह ट्रैक यूट्यूब पर धमाका कर गया और रिकॉर्ड व्यूज़ के साथ ट्रेंडिंग में पहुंच गया.

Sidhu Moosewala New Song

Sidhu Moosewala New Song: पंजाब इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने और मशहूर गायकों में से एक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. आज भले ही मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उनकी लेगैसी और गाने आज भी लोगों की जबान पर छाए रहते हैं.

सिंगर ने अपनी मौत से पहले ही बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे जिन्हें वे बाद में रिलीज करने वाले थे. वहीं उनकी अचानक हत्या हो जाने के बाद उनके फैंस को इसी बात का दुख सबसे ज्यादा था कि अब उनके कोई और नए गाने नहीं आएंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, मूसेवाला की हत्या के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया.

अब एक बार फिर सिंगर का एक और गाना रिलीज हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है.

भावुक हुए फैंस

सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. खास बात ये है कि इस गाने में सिंगर की आवाज के साथ-साथ इसकी वीडियो में खुद दिखाई दे रहे हैं और इस गाने को देखने के बाद उनके फैंस काफी भावुक हो गए. देखते ही देखते इस गाने को यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं और इसने एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है.

गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘बरोटा’ गाना सोशल मीडिया पर आने के बाद छा गया है. इसे अब तक करीब 12 मिलियन लोग सुन चुके हैं और ये सिर्फ एक दिन के ही व्यूज हैं. इतना ही नहीं, यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी ये गाना पहले नंबर पर बना हुआ है. आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके करीब 11 गाने रिलीज किए गए थे और सारे ही हिट साबित हुए. अब ‘बरोटा’ गाना रिलीज होने के बाद इन गानों का नंबर 12 हो चुका है.

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को खोने के गम में अभी भी डूबी हैं ड्रीम गर्ल, ही-मैन को याद करते हुए शेयर की कुछ अनदेखी तस्वीरें

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital