खेल

दर्शकों की मांग पर जड़ देते थे छक्का, अफ़गानिस्तान में पैदा हुए, भारत के लिए खेले, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पहले भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी नहीं रहे

Salim Durani: फिल्म के किसी नायक की तरह आकर्षक लगने वाले, खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी और प्रशंसकों की मांग पर छक्का जड़ने के लिए जाने वाले 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया. उन्होंने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. वह कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे.

उनके परिवार के निकट सूत्रों ने उनकी निधन की सूचना की पुष्टि की. सलीम दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे. उनका इस साल जनवरी में जांघ की हड्डी टूट जाने के बाद ऑपरेशन हुआ था.

अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

महान बल्लेबाज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का जन्म काबुल में हुआ था. लेकिन उन्होंने भारत के लिए कई सालों तक क्रिकेट खेला था. इसी के साथ दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. काबुल में जन्मे दुर्रानी न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, बल्कि वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी थे. उन्होंने अपने करियर में 29 टेस्ट मैच खेले और 25.04 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1202 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले. दुर्रानी ने 1961-62 में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें-  Bihar: सासाराम के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह का पटना कार्यक्रम भी रद्द, प्रदेश में शुरू हुई सियासत, बीजेपी का आरोप- जानबूझकर रोकी गई रैली

यह थी खास बात

दुर्रानी की खास बात यह थी कि वो अपने फैंस की मांग पर छक्का मार दिया करते थे. जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठा करते थे. इसके अलावा सलीम ने गेंदबाजी में भी अपना खूब नाम किया है. सलीम दुर्रानी ने पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था. यह उनका डेब्यू मैच था. दुर्रानी ने भारत के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेला है.

बॉलीवुड में भी किया काम

सलीम दुर्रानी ने अपनी क्रिकेट की दुनिया के अलावा बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. वो अपने जबरदस्त लुक्स के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने 1973 में सलीम ने चरित्र नाम की एक फिल्म में काम किया था. उस फ्लिम में दुर्रानी ने उस समय की स्टार एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ काम किया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

5 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

6 hours ago