Dhurandhar 2 New Record: बॉक्स ऑफिस पर एंट्री होने से पहले ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है. डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर की जोड़ी का जादू ऐसा चला है कि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने ‘नॉन-थिएट्रिकल बिजनेस’ यानी ओटीटी, टीवी और म्यूजिक राइट्स के मामले में अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
OTT पर लगा जैकपॉट
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए कुल 245 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. ये आंकड़ा फिल्म इंडस्ट्री के एक्सपर्टस को भी हैरानी में डाल रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें सबसे बड़ा हिस्सा डिजिटल स्ट्रीमिंग का है. बता दें कि ‘जियो हॉटस्टार’ ने इसके ओटीटी राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चुकाई है. साथ ही खबर है कि पिछली बार यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी, लेकिन इस बार प्लेटफॉर्म बदल गया है.
सिर्फ ओटीटी ही नहीं, टीवी की दुनिया में भी फिल्म का जलवा काफी देखने को मिला है. स्टार नेटवर्क ने 50 करोड़ रुपये में इसके सैटेलाइट राइट्स खरीदे हैं, जवकि म्यूजिक की दुनिया की दिग्गज कंपनी टी-सीरीज ने 45 करोड़ रुपये में इसके गानों के राइट्स अपने नाम कर लिए हैं.
पहली फिल्म से दोगुनी कमाई
खास बात ये है कि इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट के राइट्स करीब 140 करोड रुपये में बिके थे, लेकिन दूसरे पार्ट ने इस आंकड़े को सीधे 245 करोड़ तक पहुंचा दिया है. आज के दौर में जहां टीवी से होनो वाली कमाई कम होती जा रही है, वहां 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना ये साफ करता है कि दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर कितनी दीवानगी है. साथ ही जीयो स्टूडियोज के लिए ये सौदा एक काफी बड़ी जीत की तरह देखा जा रहा है.
स्टार कास्ट में कौन-कौन?
वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह के साथ इस बार संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. हालांकि, फैंस के मन में अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या पार्ट 2 में अक्षय खन्ना की वापसी होगी? फिलहाल मेकर्स ने इस पर सस्पेंस बना रखा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




