देश

Delhi Kanjhawala Case: 6 महीने पहले भी हादसे में बाल-बाल बची थी अंजलि, कंझावला केस में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi: दिल्ली के कंझावला कार हादसे पर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस की 18 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं. इसी बीच मृतका (अंजलि) के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. अंजली के परिजनों ने बताया की उसका 6 महीने पहले भी एक एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें अंजलि बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसकी जान बाल-बाल बची थी. मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि करीब 6 महीने पहले जब अंजलि अपनी स्कूटी से जा रही थी तो किसी ने उसको जोरदार टक्कर मार दी थी.

अंजलि के परिजनों ने दावा किया कि दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में करीब 6 महीने पहले किसी कार चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी थी. जिसमें अंजलि बुरी तरह से घायल हो गई थी और उसको सिर पर चोट आई थी. जिसकी वजह से अंजलि के सिर के ऑपरेशन की नौबत आ गई थी. उस दौरान अंजली को 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अंजलि की स्कूटी को टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया था. जिस पर अंजलि के परिजनों ने इस हादसे को लेकर पुलिस में शिकायत भी की थी.

ये भी पढ़ें-  VIRAL: कानपुर में दारोगा ने बीजेपी नेता पर बरसाए दनादन थप्पड़, BJP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

स्वाति मालीवाल ने निधि की भूमिका पर खड़े किए सवाल

वहीं इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अंजलि की दोस्त निधि की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में निधि के गांजा तस्करी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है. जिस पर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा,” निधि पर जो गांजा तस्करी की FIR दो साल पहले यूपी में दर्ज हुई थी, उस पर निधि ने पुलिस को बताया कि वो दीपक नाम के शख्स के लिए गांजा तस्करी करती थी. अंजलि की हत्या में से एक आरोपी का नाम भी दीपक है. क्या ये दोनों दीपक एक हैं? क्या निधि अंजलि के हत्यारों को पहले से जानती थी.

वहीं दिल्ली पुलिस आज शुक्रवार को निधि को लेकर उन जगहों पर पहुंची जहां दोनों उस दिन गईं थीं. पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच से कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

1 second ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

9 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

37 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

37 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

49 minutes ago