होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अब ऐसी दिखती हैं 'नदिया के पार' की 'गुंजा'(फोटो)
Gunja in Nadiya Ke Par: सदाबहार फिल्म नदिया के पार को आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं. 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था. और शानदार प्रर्दशन किया था. फिल्म की कहानी इतनी अच्छी थी कि इसी की जैसी तर्ज पर हम आपके हैं कौन मूवी बनी है. ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक तौर पर है. जिसे आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं. और इसी मूवी से सलमान खान और माधुरी दीक्षित हिट हुए थे.
जैसे की बात करें आज के दौर की तो कुछ लोग पुरानी फिल्मों के शौकीन नहीं है. लेकिन नदिया के पार को लोग देखना आज भी पसंद करते है. अगर आप भी पुरानी फिल्मों के शौकीन होंगे तो हैं तो आपने ‘नदिया के पार’ फिल्म जरुर देखी होगी, अगर ये मूवी नही देखी होगी तो फिल्म के गाने जरुर सुने होंगे. गुंजा और चंदन की प्रेम कहानी सुपरहिट थी, गुंजा ने अपनी खूबसूरती और अपने अंदाज से सभी को अपना फैन बना लिया था. एक्ट्रेस साधना सिंह ने फिल्म ‘नदिया के पार’ में गुंजा का रोल प्ले किया था. यह फिल्म यूपी के एक छोटे से गांव पर बेस्ड थी, किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी. खुद साधना को भी इस बारे में नहीं पता था कि एक फिल्म उन्हें रातों रात स्टार बना देगी.
ये भी पढ़ें- Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश
बता दें कि साधना सिंह को फिल्मों का बहुत शौक था, और एकबार साधना अपनी बहन के साथ एक फिल्म की शूटिंग देखने गईं थीं, जब फिल्ममेकर की उन पर निगाह पड़ी तो उन्होंने साधना को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाने का सोच लिया. यूपी के कानपुर के छोटे से गांव की रहने वाली साधना ने फिल्म साइन की और वो इतनी पॉपुलर हुईं कि लोग आज भी उन्हें गुंजा नाम से ही जानते हैं. उस समय गुंजा इतनी पॉपुलर थीं कि लोग अपनी बच्चियों का नाम गुंजा रखने लगे थे. नदिया के पार की शूटिंग जौनपुर के एक छोटे से गांव में हुई थी.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…
Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…
Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…
Sushasan Diwas In Patna: पटना में JDU की ओर से सुशासन दिवस मनाया गया. इस…
Garuda Purana After Death: मृत्यु के बाद शरीर तो नष्ट हो जाता है, लेकिन गरुड़…
Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…