Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sadhana Singh: 40 साल बाद ऐसी नजर आती हैं ‘नदिया के पार’ की ‘गुंजा’, तस्वीरें देख नहीं पहचान पाएंगे आप

Sadhana Singh: ‘नदिया के पार’ 1 जनवरी 1982 को रिलीज हुई थी, फिल्म को रिलीज हुए 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं, अब फिल्म की गुंजा यानी कि साधना सिंह का लुक काफी बदल चुका है.

Gunja in Nadiya Ke Par

अब ऐसी दिखती हैं 'नदिया के पार' की 'गुंजा'(फोटो)

Gunja in Nadiya Ke Par: सदाबहार फिल्म नदिया के पार को आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं. 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था. और शानदार प्रर्दशन किया था. फिल्म की कहानी  इतनी अच्छी थी कि इसी की जैसी तर्ज पर हम आपके हैं कौन मूवी बनी है. ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक तौर पर है. जिसे आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं. और इसी मूवी से सलमान खान और माधुरी दीक्षित हिट हुए थे.

जैसे की बात करें आज के दौर की तो कुछ लोग पुरानी फिल्मों के शौकीन नहीं है. लेकिन नदिया के पार को लोग देखना आज भी पसंद करते है. अगर आप  भी पुरानी फिल्मों के शौकीन होंगे तो हैं तो आपने ‘नदिया के पार’ फिल्म जरुर देखी होगी, अगर ये मूवी नही देखी होगी तो फिल्म के गाने जरुर सुने होंगे. गुंजा और चंदन की प्रेम कहानी सुपरहिट थी, गुंजा ने अपनी खूबसूरती और अपने अंदाज से सभी को अपना फैन बना लिया था. एक्ट्रेस साधना सिंह ने फिल्म ‘नदिया के पार’ में गुंजा का रोल प्ले किया था. यह फिल्म यूपी के एक छोटे से गांव पर बेस्ड थी, किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी. खुद साधना को भी इस बारे में नहीं पता था कि एक फिल्म उन्हें रातों रात स्टार बना देगी.

ये भी पढ़ें- Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

ऐसी दिखती हैं अब गुंजा

 

साधना सिंह को कैसे मिली थी नदिया के पार मूवी

बता दें कि साधना सिंह को फिल्मों का बहुत शौक था, और एकबार साधना अपनी बहन के साथ एक फिल्म की शूटिंग देखने गईं थीं, जब फिल्ममेकर की उन पर निगाह पड़ी तो उन्होंने साधना को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाने का सोच लिया. यूपी के कानपुर के छोटे से गांव की रहने वाली साधना ने फिल्म साइन की और वो इतनी पॉपुलर हुईं कि लोग आज भी उन्हें गुंजा नाम से ही जानते हैं. उस समय गुंजा इतनी पॉपुलर थीं कि लोग अपनी बच्चियों का नाम गुंजा रखने लगे थे. नदिया के पार की शूटिंग जौनपुर के एक छोटे से गांव में हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital