होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड जगत से बड़ी खबर सामने आई है. स्टार अभिनेता साजिद खान ने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. ‘मदर इंडिया’ में बिरजू के बचपन का किरदार सुनील दत्त ने निभाया था. बिरजू का किरदार साजिद खान ने निभाया था. बता दें कि साजिद खान की मौत कैंसर से हुई है. वहीं साजिद के बेटे समीर खाने ने इसकी जानकारी दी. साजिद खान के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है.
साजिद खान पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थे. समीर खान ने बताया कि शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को उनका निधन हो गया. साजिद खान ने दूसरी शादी की जिसके बाद वह केरल में बस गए. समीर खान ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं और सामाजिक कल्याण कार्यों में शामिल हो गए हैं. साजिद खान ने थोड़े समय के लिए काम किया लेकिन उनके अभिनय की सराहना की गई. साजिद खान ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी को दीवाना बना दिया था. साजिद खान ने फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त के बिरजू का किरदार निभाया था. उस वक्त साजिद महज 6 साल के थे. साजिद खान ने कम फिल्मों में काम किया है.
ये भी पढ़ें- Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ हर दिन कर रही बंपर कमाई, 7वें दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
इस बीच साजिद को फिल्म सन ऑफ इंडिया से न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी पहचान मिली. इस फिल्म में उनके काम को खूब सराहा भी गया. साजिद ने जिंदगी और तूफान, दहशत और हार्ट एंड डस्ट फिल्मों में भी काम किया. महज 7 साल की उम्र में ही एक्टर साजिद खान ने ऐसा रोल निभाया था जिससे उनकी काफी तारिफ भी हुई थी. इसके अलावा उन्होंने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम किया था और इंडिया से ज्यादा फेम उन्हें विदेशों में मिला था. इसके साथ ही वह नॉर्थ अमेरिका में फिल्म और टीवी सीरीज के अलावा यूके और फिलिपींस के लोगों के बीच वो सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी हुए थे.
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…