देश

MP: 296 करोड़ वाला अगर 12 लाख छोड़ दे तो इसमें कौन सी बड़ी बात, चैतन्य कश्यप के वेतन छोड़ने पर बोलीं उमा भारती

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट में मंत्री बने चेतन्य कश्यप की खूब चर्चा हो रही है. वो इसलिए क्योंकि वह वेतन और पेंशन का त्याग करने वाले प्रदेश के इकलौते विधायक और मंत्री हैं. इस बीच प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारत ने इसके पीछे का तर्क बताया है. साथ ही उन्होंने चेतन्य कश्यप और अन्य विधायकों को सलाह दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लॉटफॉर्म एक्स पर किए ट्वीट किए उन्होंने कहा कि हाल ही में मंत्री बने और रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन कश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की हैं. अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी कि वो अपना विधायक का वेतन नहीं लेते जो की साल भर का करीब 12 लाख होता हैं. 296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौनसी बड़ी बात हैं.

उमा भारती ने अपने आगे ट्वीट में कहा कि रतलाम के विधायक जो अभी मंत्री बने हैं वह बहुत बड़े व्यवसायी एवं बहुत बड़े दानी भी है और मुझे उनसे कोई तकलीफ नहीं है.

वरुण गांधी को लेकर कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक बार सांसद वरुण गांधी ने कहा था की सांसदों को तनखा एवं पेंशन नहीं लेना चाहिए. वरुण गाँधी ऐसा कर सकते है क्यूंकि वो हजारो करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक है. अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए. अगर विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलना आसान बनाना है तो चेतन कश्यप जैसे पूँजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायक की तनखा एवं अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलना चाहिए.

उमा भारती ने कहा कि मुझे आशंका थी वही हुआ. कुछ लोगों ने मेरी बातों का गलत मतलब निकाल ही लिया. लोकतंत्र में अमीर हो गरीब, सबको सांसद या विधायक होने का अधिकार है. स्वयं मैं जब आठ वर्ष की थी तब से आज तक मैंने सुविधा संपन्न जीवन जिया है. मैं सरकार से प्राप्त सुविधाओं का पात्रता और आवश्यकता के अनुसार उपयोग करती हूं. कभी कभी किसी संस्था, कोई असहाय महिला या किसी बच्चे की शिक्षा की सुविधा के लिए मैं चेक से ही राशि देती हूं. लेकिन सरकार को कुछ वापिस नहीं करती.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

6 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

11 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

25 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago