मनोरंजन

Salman Khan Birthday: जब सलमान ने जला दी थी अपने पिता की पूरी सैलरी, पड़ोसियों ने घर चलाने में की थी मदद…

Salman Khan Birthday:  बॉलीवुड के बादशाह सलमान खान 57 साल के हो गए हैं. मध्यप्रदेश के इंदौर में 27 दिसंबर 1965 को उनका जन्म हुआ था. बता दें कि भाईजान अपने पिता सलीम खान से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन  एक बार सलमान खान ने अपने पिता की सैलरी में आग लगा दी थी. इतना ही नहीं एक राज और भी बताया है कि एक वक्त था जब सलमान 30-35 रोटी एक ही बार में खा लेते थे. खुद सलमान खान ने यह खुलासा अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ पर किया है.

आग के हवाले किया था, पिता की सैलरी

दरअसल, ‘बिग बॉस’ में अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल सलमान खान के बर्थडे को लेकर कुछ एक्टिविटीज करने पहुंचे थे. इस दौरान ना केवल सलमान खान ने हाउसमेट्स के साथ डांस परफॉर्म किया बल्कि अपने बारे में उड़ीं तमाम तरह की अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया. शो के दौरान मनीष पॉल ने सलमान खान से पूछा, ऐसी अफवाह है कि दिवाली पर आपने अपने पिता की सैलरी जला दी थी? जवाब में सलमान ने बताया कि उस समय सिर्फ वे लगभग 6 साल के थे. तभी दिवाली के मौके पर पटाखा जलाते समय उनसे एक गलती हुई थी. अपनी पिता की सैलरी को कागज समझ कर जला दिया था.

ये भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: 57 की उम्र में भी दबंग खान की फिटनेस के क्या कहने, जानिए उनका पूरा डाइट चार्ट…

सलमान खान ने मनीष पॉल के साथ बातचीत के दौरान ये भी बताया था, कि जब वे इंदौर से मुंबई पहुंचे तो उनके परिवार की हालत बहुत ही खराब थी. उन्होंने ये भी बताया कि  पिता सिर्फ 60 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे. जब उनकी सैलरी मैंने जला दी तो उन्होंने मां से कहा- उसे कहां पता था कि ये पैसे थे. जल गए तो जल गए, लेकिन उस महीने मां को घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला कि ऐसा कुछ हुआ है तो उन्होंने हमारी मदद की थी. हम सभी एक ही रेंज के थे. किसी ने कुछ भेजा, किसी ने कुछ और इस तरह पूरा महीना निकल गया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

5 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

7 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

26 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

27 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

39 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

51 minutes ago