खेल

India VS South Africa: विश्व कप के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, BCCI ने तीनों फॉर्मेट का शेड्यूल किया जारी, जानें कब-कब होंगे मुकाबले

India Tour of Africa: इस साल के आखिरी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का लंबा दौरा करेगी, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BBCI) ने इस दौरे को लेकर शेड्यूल का जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी. टी-20 सीरीज का आगाज 10 दिसंबर से होगा. इसके वनडे सीरीज और लास्ट में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला टी-20 मैच डरबन में 10 दिसंबर में खेला जाएगा, दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में 12 दिसंबर को और फिर जोहानिसबर्ग में तीसरा मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 17 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो जाएगा पहला मैच जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच पोर्ट एलिजाबेथ में 19 दिसंबर को और आखिरी मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा. इस फ्रीडम सीरीज (Freedom Series) का पहला मैच 26-30 तक सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच जोहानिसबर्ग में 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा.

विश्व कप के बाद रवाना होगी टीम

बता दें दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले भारतीय टीम को विश्व कप खेलना है. इसके ठीक बाद टीम सीधे अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी. विश्व कप आगाज 5 अक्टूबर से भारत में होगा और 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. विश्व कप के बाद भारतीय टीम को ज्यादा आराम करने का मौका नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ा शानदार शतक

टेस्ट सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की साइकल में इंडियन टीम विदेशी धरती अपनी दूसरी सीरीज खेलगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर बॉक्सिंग-डे (Boxing Day) के दिन सेंचुरियन के मैदान पर शुरू होगा. वहीं 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला साल 2024 की शुरुआत में 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले जब पिछली बार साल 2021-22 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, तो उन्हें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. अफ्रीका इस बार अपना हार बदला लेने की कोशिश करेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

6 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

16 minutes ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

21 minutes ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

52 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

1 hour ago

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच!

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे,…

1 hour ago