Salman Khan cryptic social media post: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने रविवार 17 मई की रात सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया जिसने फैन्स को चौंका दिया. पोस्ट में उन्होंने अकेलेपन और तनहाई का ज़िक्र किया था. फैन्स को लगा कि भाईजान शायद उदास हैं और इसी वजह से कमेंट्स में चिंता जताने लगे.
परिवार तक पहुंची चिंता
सलमान की पोस्ट पर बढ़ती प्रतिक्रियाओं को देखकर उनके घरवाले भी परेशान हो गए. खुद सलमान ने बाद में एक और पोस्ट करके साफ किया कि उनका मैसेज उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था. उन्होंने बताया कि उनकी मां सलमा खान भी हेडलाइंस देखकर परेशान हो गई थीं.
सलमान का स्पष्टीकरण
सलमान ने लिखा कि वह कभी अकेले नहीं हो सकते क्योंकि उनके पास बड़ा परिवार, दोस्त और फैन्स हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह खुद को अकेला मानते तो यह सबसे बड़ी नाशुक्री होती. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थक जाता हूं, इसलिए थोड़ा “मी टाइम” चाहिए.
मीडिया अटेंशन पर मजाक
सलमान ने यह भी कहा कि इस बार उन्होंने कोई फोटो नहीं डाली, फिर भी मीडिया ने इसे ब्रेकिंग न्यूज बना दिया. उन्होंने अपनी मां के रिएक्शन का जिक्र करते हुए लिखा कि मम्मी पूछ रही थीं, क्या हुआ बेटा? और उन्होंने फैन्स से कहा कि चिल मारो यार.
पिछली पोस्ट ने बढ़ाई थी चर्चा
इससे पहले सलमान ने अपनी फिट बॉडी दिखाते हुए शर्टलेस फोटो शेयर की थी. उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अकेले रहने के दो तरीके होते हैं अकेला और लोनली. उन्होंने कहा था कि अकेला रहना उनकी पसंद है, जबकि लोनली तब होता है जब कोई आपके साथ रहना ही न चाहे. इस कैप्शन ने फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया था.
ये भी पढ़ें-सलमान खान के घर सांप निकलने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट पर सलमान अपनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की तैयारी कर रहे हैं. इसे अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और चित्रांगदा सिंह इसमें अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म में बहादुरी और त्याग जैसे विषयों को दिखाया जाएगा. इसके अलावा सलमान वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे फिलहाल SVC63 नाम दिया गया है. इसमें नयनतारा भी हैं और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

