Bharat Express DD Free Dish

एक्ट्रेस सामंथा और डायरेक्टर राज निदिमोरू दिखे साथ, फैन्स बोले– रिश्ता ऑफिशियल कब होगा?

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू हाल ही में कई बार साथ स्पॉट किए गए हैं. जिम से लेकर रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट तक दोनों की मौजूदगी ने फैन्स के बीच चर्चा तेज कर दी है.

साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा को अक्सर डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ देखा जा रहा है. लगातार पब्लिक अपीयरेंस के बाद अब फैन्स के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या फिर इनके बीच कुछ और चल रहा है?

दुबई से लेकर बांद्रा तक चर्चाओं में जोड़ी

सामंथा और राज निदिमोरू को सबसे पहले दुबई में साथ देखा गया था. वहीं से इनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसके बाद हाल ही में बांद्रा, मुंबई में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया. मीडिया कैमरों में दोनों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. पिछले दिनों बांद्रा के एक जिम के बाहर दोनों को देखा गया. पहले राज निदिमोरू अपनी कार में बैठे और कुछ देर बाद सामंथा भी उसी कार में जा बैठीं. यह नजारा कैमरे में कैद होते ही वायरल हो गया और फैन्स के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या दोनों के बीच महज फिटनेस कनेक्शन है या फिर मामला कुछ और है.

रेस्टोरेंट और पार्टियों में भी दिखी नजदीकी

सिर्फ जिम ही नहीं, बल्कि हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में भी दोनों को लगभग एक ही समय पर बाहर निकलते देखा गया. वहीं, इंडस्ट्री के दोस्तों की पार्टी में भी दोनों की मौजूदगी ने फैन्स की जिज्ञासा और बढ़ा दी. क्वालालंपुर से लेकर मुंबई एयरपोर्ट तक, कई मौकों पर दोनों को लगभग एक ही समय पर एयरपोर्ट पर देखा गया. हालांकि दोनों ने कभी एक साथ पोज़ नहीं दिया, लेकिन तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं.

सामंथा और राज निदिमोरू दोनों ने ही अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे या फिर यह महज दोस्ती ही है.

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन बांटी जाएंगी सिंगर जुबिन गर्ग की अस्थियां, असम सरकार ने किया ऐलान, जानें कौन-कौन ले सकता है अवशेष?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read