पॉपुलर स्टैंड‑अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आए थे. उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब फैन्स को अगले एपिसोड के मेहमानों का इंतजार है लेकिन इसी बीच समय की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है.
क्या है चर्चा का विषय?
‘12वीं फेल’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर और समय रैना (Samay Raina) को लेकर डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दोनों को एक ही जगह पर देखा गया. जैसे ही पैपराजी ने कैमरे उठाए दोनों ने रास्ता बदल लिया और अलग‑अलग निकल गए. इससे लोगों को लगा कि दोनों मीडिया से बचना चाहते हैं और कुछ खास चल रहा है.
चुप्पी में छुपी केमिस्ट्री?
यह पहली बार नहीं है जब मेधा और समय को साथ देखा गया हो. इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया. फैन्स इनकी जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर दोनों का नाम जोड़कर बातें कर रहे हैं.
मेधा का करियर सफर
मेधा शंकर ने एक्टिंग की शुरुआत ब्रिटिश मिनीसीरीज ‘बीचम हाउस’ से की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘शादीस्थान’ और सीरीज ‘दिल बेकरार’ में काम किया. असली पहचान उन्हें ‘12वीं फेल’ से मिली जिसने उन्हें दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई.
शो से जुड़ा विवाद
समय रैना (Samay Raina) का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहले भी विवादों में रहा है. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था लेकिन बाद में शांत हो गया. इसके बाद जब उनका स्पेशल वीडियो आया तो दर्शकों ने जमकर सराहा. इसी रिस्पॉन्स के बाद उन्होंने सीजन 2 का ऐलान किया. इस दौरान वे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में रणवीर इलाहाबादिया के साथ भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ें-लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने हॉट एक्ट्रेस संग शेयर की तस्वीर, फैन ने पूर्व क्रिकेटर से कर दी खास डिमांड
सीजन 2 को मिल रहा रिस्पॉन्स
अब शो का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है और इसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है. पहले एपिसोड की सफलता के बाद फैन्स को अगले गेस्ट का बेसब्री से इंतजार है. वहीं समय (Samay Raina) और मेधा की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, जिससे दोनों की पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में आ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


