मनोरंजन

Leo Teaser: संजू बाबा का ‘लियो’ से खतरनाक लुक हुआ आउट, चेहरे का एक्सप्रेशन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संजय दत्त सालों से हिंदी सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बेहतरीन एक्टर्स के रूप में जाने जाते है. बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में करने के बाद अब वह साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं. कल यानी 29 जुलाई 2023 को उनका 64वां जन्मदिन था. इस खास मौके पर पहले संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘डबल स्मार्ट’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था. अब फिल्म ‘लियो’ से संजय दत्त का लुक भी सामने आ गया है.

संजय दत्त तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लियो’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘लियो’ से उनका लुक रिवील किया है और एक धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है.

सिंह राशि वाले इस रोल में संजय दत्त छाए रहेंगे

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘लियो’ का टीजर शेयर किया है और फैन्स को संजय दत्त के किरदार से परिचित कराया है. फिल्म में संजय दत्त एंथनी दास का किरदार निभाते नजर आएंगे. ‘लियो’ के टीजर में संजय दत्त के लुक की बात करें तो इसमें एक्टर का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. टीजर में संजय दत्त की लंबी दाढ़ी-मूंछ, मुंह में सिगरेट, स्वैग अंदाज और खतरनाक एक्सप्रेशन देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है.

कब रिलीज होगी संजय दत्त की फिल्म लियो?

संजय दत्त की फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में संजय के अलावा थलपति विजय और तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाल ही में थलापति के जन्मदिन पर ‘लियो’ से उनका जबरदस्त लुक शेयर किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago