Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Leo Teaser: संजू बाबा का ‘लियो’ से खतरनाक लुक हुआ आउट, चेहरे का एक्सप्रेशन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Leo Teaser हाल ही में थलपति विजय और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म लियो से अभिनेता संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया गया है. लियो के टीजर में संजय दत्त की झलक देख फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

संजय दत्त सालों से हिंदी सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बेहतरीन एक्टर्स के रूप में जाने जाते है. बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में करने के बाद अब वह साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं. कल यानी 29 जुलाई 2023 को उनका 64वां जन्मदिन था. इस खास मौके पर पहले संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘डबल स्मार्ट’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था. अब फिल्म ‘लियो’ से संजय दत्त का लुक भी सामने आ गया है.

संजय दत्त तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लियो’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने ‘लियो’ से उनका लुक रिवील किया है और एक धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है.

सिंह राशि वाले इस रोल में संजय दत्त छाए रहेंगे

डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘लियो’ का टीजर शेयर किया है और फैन्स को संजय दत्त के किरदार से परिचित कराया है. फिल्म में संजय दत्त एंथनी दास का किरदार निभाते नजर आएंगे. ‘लियो’ के टीजर में संजय दत्त के लुक की बात करें तो इसमें एक्टर का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. टीजर में संजय दत्त की लंबी दाढ़ी-मूंछ, मुंह में सिगरेट, स्वैग अंदाज और खतरनाक एक्सप्रेशन देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है.

कब रिलीज होगी संजय दत्त की फिल्म लियो?

संजय दत्त की फिल्म ‘लियो’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में संजय के अलावा थलपति विजय और तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाल ही में थलापति के जन्मदिन पर ‘लियो’ से उनका जबरदस्त लुक शेयर किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital