होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
द कपिल शर्मा शो (फोटो)
The Kapil Sharma Show: हर हफ्ते कपिल शर्मा शो में कई सितारों का आना – जाना बना रहता है. कपिल अपनी पत्नी के साथ शो में आए सेलेब्स और शो के फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं. कपिल एक बार फिर गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी की खिंचाई करते दिखे. पत्नी और गर्लफ्रेंड संग कपिल की मस्ती-मजाक का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में गोविंदा नाम मेरा की टीम समा बांधती दिखेगी. शो के क्रिसमस स्पेशल एपिसोड में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, रेणुका शहाणे और शशांक खेतान अपनी मस्ती से खूब धूम मचाएंगे.
बता दें कि कपिल शर्मा शो में उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड गजल क्रिसमस पार्टी के लिए स्टेज पर तैयार होकर आती हैं. कपिल की पत्नी उनसे पार्टी में चलने के लिए कहती हैं- शर्मा जी आप तैयार नहीं हुए? क्रिसमस पार्टी के लिए इनविटेशन मिला है. हमें पति-पत्नी के तौर पर कपल बनकर पार्टी में जाना है. लेकिन शो में कियारा को देखर कप्पू के तेवर बदल जाते हैं. वो पत्नी को डांटते हुए कहते हैं- कितनी बार बोला है, जब शो में कियारा आए तो मुझे भइया-भइया बोला करो. ये सुनकर कपिल की पत्नी हैरान हो जाती है.
ये भी पढ़ें- Nora Fatehi ने समंदर में लगाई छलांग, ब्लैक बिकिनी में एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को किया दीवाना
कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड गजल विक्की कौशल से क्रिसमस पार्टी में जाने को कहती हैं, लेकिन कपिल ये देखकर अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर खींच लेते हैं और गजल से कहते हैं कहां जाना है तुम्हें मुझे बताओ. ये देखकर कपिल की पत्नी को गुस्सा आ जाता है. वो वो कपिल पर चिल्लाते हुए कहती हैं- बड़ा टाइम मिल गया तुम्हें अचानक. इस पर कपिल कहते हैं- ये बेचारी लड़की, जिसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, कल किताब छपेगी मेरे ऊपर तो लोग क्या कहेंगे. इसपर कपिल की पत्नी जवाब देती हैं- तो लोग ये नहीं लिखेंगे कि कप्पू ने बीवी के साथ जाने से इनकार कर दिया. इसपर कपिल ने झट से जवाब दिया- मैं वो वाले पेज फाड़ दूंगा . कपिल का जवाब सुनकर सभी की हंसी छूट जाती है.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…