मनोरंजन

Urvashi Rautela को देख जब लोग चिल्लाने लगे Rishabh Pant का नाम, बीच में रुक गईं एक्ट्रेस और…

Urvashi Rautela :  एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में है. ऋषभ पंत उर्वशी रौतेला, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Waltair Veerayaa के प्रमोशन मे बिजी है. इसके लिए एक्ट्रेस विशाखापट्टनम गयी हुईं थीं. प्रमोशनल इवेंट का एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया है. जिसमें साफ सुना जा सकता है कैसे इवेंट में एक्ट्रेस को देख लोगों को क्रिकेटर ऋषभ पंत याद आ गए.

उर्वशी को देख लोग चिल्लाने लगे ऋषभ पंत का नाम

उर्वशी रौतेला जैसे ही स्टेज पर आती हैं, वहां मौजूद लोग ऋषभ पंत चिल्लाने लगते हैं. लोगों के जोर- जोर से पंत- पंत चिल्लाने की वजह से उर्वशी रौतेला अपनी स्पीच देते हुए बार-बार रुक जाती हैं. उर्वशी अपनी स्पीच दे रही हैं और पीछे से लोग ऋषभ के नारे लगाना बंद नहीं कर रहे हैं. फिर भी एक्ट्रेस को जो कहना होता है वे शोर के बीच अपनी बात कहती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है उर्वशी मेगा स्टार चिरंजीवी की तारीफों के पुल बांध रही हैं.

उर्वशी हुईं ट्रोल

वैसे उर्वशी को देखकर लोगों का ऋषभ पंत के नारे लगाना नई बात नहीं है. पहले भी एक्ट्रेस के साथ ऐसा हो चुका है. बाद में उर्वशी रौतेला ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसपर नाराजगी भी जताई थी. उर्वशी रौतेला के सामने लोग क्रिकेटर का नाम लेने से नहीं चूकते हैं. एक्ट्रेस वीडियो के कैप्शन में लिखा- यही वो प्यार है जो मुझे आगे लेकर जा रहा है. उर्वशी के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे आगे लेकर जा रहा है. उर्वशी के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे क्यों ऋषभ- ऋषभ सुनने में आ रहा है. दूसरा कहता है-भीड़ ऋषभ पंत के नारे लगा रही है. वैसे ट्रोलिंग से इतर एक्ट्रेस प्रमोशनल इवेंट में रेड साड़ी पहनकर पहुंचीं. इस आउटफिट में वे स्टनिंग लगीं.

ये भी पढ़ें-Rakhi Sawant Marriage: निकाह से आदिल दुर्रानी का इनकार? रोते हुए राखी सांवत बोलीं- मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है

साउथ मूवी में एक्ट्रेस का आइटम सॉन्ग

उर्वशी रौतेला की फिल्म Waltair Veerayya की बात करें तो ये मूवी सिनेमाघरों में 13 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में चिरंजीवी, रवि तेजा और श्रुति हासन लीड रोल में हैं. फिल्म में उर्वशी रौतेला का आइटम सॉन्ग है जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है. इस गाने में उर्वशी रौतेला मेगा स्टार चिरंजीवी संग थिरकती नजर आ रही हैं. उर्वशी रौतेला ने इस गाने में शानदार डांस किया है. एक्ट्रेस अपने काम से कम और ऋषभ पंत की वजह से ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं. वैसे क्रिकेटर अभी मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं. बीते दिनों उनका एक्सीडेंट हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

21 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

28 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

50 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

50 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

1 hour ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago