September OTT Releases: सितंबर का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस महीने रोमांस, एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट की भरमार है. कुछ कहानियां बिल्कुल नई हैं तो कुछ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं. आइए जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस महीने ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं.
इंस्पेक्टर जेंडे
मनोज बाजपेयी एक बार फिर दमदार किरदार में लौट रहे हैं. यह सीरीज चार्ल्स सोभराज की गिरफ्तारी पर आधारित है जो 70-80 के दशक का कुख्यात अपराधी था. 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
मालिक
इस फिल्म में राजकुमार राव का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जिसमें वो एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. 5 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
आंखों की गुस्ताखियां
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म जिसमें एक थिएटर आर्टिस्ट और एक दृष्टिहीन संगीतकार की अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है. 5 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी.
घाटी
अनुष्का शेट्टी की तेलुगू एक्शन-क्राइम फिल्म, जिसमें वो एक महिला की भूमिका निभा रही हैं जो ड्रग्स की दुनिया में फंस जाती है. 5 सितंबर को प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी.
कुली
रजनीकांत और नागार्जुन की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. अब यह 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ एक रोमांटिक म्यूजिक ड्रामा है जिसमें एक म्यूजिशियन और एक कवियित्री की भावनात्मक कहानी दिखाई गई है. 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी’
डू यू वॉना पार्टनर
तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज जिसमें वो एक बीयर ब्रांड की को-ओनर बनी हैं. साथ में नजर आएंगे जावेद जाफरी, श्वेता तिवारी और नकुल मेहता. यह फिल्म 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
बैड्स ऑफ बॉलीवुड
इस सीरीज से आर्यन खान डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड के अनकहे किस्से दिखाए जाएंगे. 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
इसे भी पढ़ें-The Conjuring Last Rites Review: फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाई दहशत, दर्शकों ने बताया ये है अब तक की सबसे डरावनी फिल्म
द ट्रायल सीजन 2
काजोल एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में वापसी कर रही हैं. ‘द गुड वाइफ’ के भारतीय एडेप्टेशन का दूसरा सीजन 20 सितंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर आने वाला है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


