The Conjuring Last Rites Review: 5 सितंबर का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए बेहद खास रहा. एक तरफ टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बागी ने एंट्री मारी, दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स चर्चा में रही.
लेकिन इनके बीच हॉरर लवर्स के लिए सबसे बड़ा तोहफा रही द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स. इस मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी की आखिरी किस्त आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है और दर्शक इसे देखकर सिहर उठे हैं.
रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव
माइकल चाव्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के लिए लोगों का उत्साह पहले से ही चरम पर था. रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक्स पर एक यूजर ने लिखा– “अभी-अभी कॉन्ज्यूरिंग देखी और यह सभी को जरूर देखनी चाहिए. हर किसी का परफॉर्मेंस 10/10 है. मैं डर भी गई और इमोशनल भी हो गई. वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने कमाल कर दिया.”
दूसरे दर्शकों ने भी फिल्म को फ्रैंचाइजी की सबसे डरावनी किस्त करार दिया. किसी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद ये हॉरर जॉनर के लिए परफेक्ट ट्रीट है, तो किसी ने इसे “अब तक का बेस्ट सिनेमैटिक हॉरर एक्सपीरियंस” बताया.
Just saw the conjuring and it’s a must see for everyone. The performances were 10/10, the emotion they all transmit. I got scared, I got teary eyed 10/10. Thanks @VeraFarmiga and @patrickwilson73 for all the years, effort and such beautiful performances that they gave to us🥹❤️🩹 pic.twitter.com/dwPRQY1zwQ
— Sophie🧡 (@fearless_sophie) September 5, 2025
The Conjuring: Last Rites (2025)
8.5/10
it may not reinvent the wheel, but its kinetic camerawork, confident scares, and strong leads deliver a chilling return to form that fans will find hard to forget. #TheConjuringLastRites
review: https://t.co/U61sRLfIjJ pic.twitter.com/nEdhzHEV8C
— johan (@malaymango) September 2, 2025
The Conjuring Last Rites की शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन एक बार फिर एड और लॉरेन वॉरेन के किरदार में लौटे हैं. उनके साथ मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. इयान गोल्डबर्ग, रिचर्ड निंग और डेविड लेस्ली जॉनसन-मैगगोल्ड्रिक ने इसकी कहानी लिखी है, जिसने दर्शकों को सीट से चिपकाकर रखा.
क्रिटिक्स और फैंस दोनों का मानना है कि फिल्म सिर्फ डराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और किरदारों की गहराई भी है. यही वजह है कि लोग इसे “डर और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बो” कह रहे हैं.
#ConjuringTheLastRites is the most emotional entry in the series and the jump scares were crazy. The Warrens were out in a blaze of glory.
I just hope this isn’t the last we see of this universe.#Conjuring
— Blackanos (@ThaHustleMan330) September 5, 2025
फ्रैंचाइजी का अब तक का शानदार सफर
The Conjuring Last Rites सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इस ब्लॉकबस्टर हॉरर फ्रैंचाइजी का ग्रैंड फिनाले है. 2013 में शुरू हुई द कॉन्ज्यूरिंग ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. इसके बाद द कॉन्ज्यूरिंग 2 (2016) ने दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले गया. द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट (2021) ने कोर्टरूम ड्रामा और पैरानॉर्मल एक्टिविटी को जोड़कर एक अलग लेवल पर कहानी सुनाई.
अब द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स के साथ इस फ्रैंचाइजी का सफर पूरा होता है. वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन की जोड़ी, जो पिछले एक दशक से हॉरर सिनेमा की पहचान बन चुकी है, इस आखिरी फिल्म के जरिए फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ गई है.
ये भी पढ़ें- Pankaj Tripathi Birthday: क्यों ‘कालीन भैया’ साल में दो बार मनाते हैं जन्मदिन, बेहद मजेदार है इसके पीछे का किस्सा
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
