King Movie Teaser: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के जन्मदिन पर इस साल फैंस के लिए सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो गया. जहां हर साल फैंस मन्नत के बाहर जमा होकर अपने चहेते स्टार की झलक पाने के लिए उमड़ते हैं, वहीं इस बार उन्हें मिला एक बड़ा तोहफा शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो.
शाहरुख के साथ ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस बार भी फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें किंग खान का बिल्कुल नया और जबरदस्त लुक देखने को मिला. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
जबरदस्त एक्शन और स्टाइलिश लुक
वीडियो की शुरुआत एक इंटेंस बैकग्राउंड म्यूजिक से होती है और फिर एंट्री होती है उस इंसान की, जिसे दुनिया ‘किंग खान’ कहती है. इस बार शाहरुख खान उसी नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं “किंग.” वीडियो में उनकी डायलॉग डिलीवरी, लुक और एटीट्यूड सब कुछ अलग और पावरफुल है.
शाहरुख का सिल्वर बालों वाला लुक, कानों में ईयररिंग्स और स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट देखकर फैंस दंग रह गए. एक सीन में वे किंग ऑफ हार्ट्स कार्ड को हथियार की तरह थामे दिखाई देते हैं मानो अपने असली टाइटल “दिलों के बादशाह” को एक नए अंदाज में जता रहे हों.
ये भी पढ़ें- शाहरुख ने अपने जन्मदिन से पहले फैंस को दिया तोहफा, बड़े पर्दे पर दिखेंगी ‘किंग खान’ की यादगार फिल्में
सिद्धार्थ आनंद की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म
फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. मेकर्स के मुताबिक, ‘किंग’ एक स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर है जो शाहरुख खान को एक ऐसे अवतार में दिखाएगी, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. कहा जा रहा है कि यह सिद्धार्थ आनंद के करियर की सबसे बड़ी और मसालेदार एक्शन फिल्म होगी, जो उनके स्टोरीटेलिंग स्टाइल को एक नए लेवल पर ले जाएगी.
कब रिलीज होगी ‘किंग’?
फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अभी से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. टाइटल रिवील के कुछ ही घंटों में वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस शाहरुख के नए लुक की तारीफों से भर गए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



