Bharat Express DD Free Dish

Don 3 में शाहरुख खान की वापसी? रणवीर सिंह के बाहर होते ही किंग खान ने फरहान के सामने रखी ये बड़ी शर्त!

फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद मेकर्स फिर से शाहरुख खान के पास पहुंचे हैं. शाहरुख वापसी के लिए तो तैयार हैं, लेकिन उन्होंने ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली को फिल्म से जोड़ने की शर्त रख दी है.

SRK in Don 3, Shah Rukh Khan, Don 3, Bollywood

SRK in Don 3: शाहरुख खान के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. पिछले काफी समय से ‘डॉन 3’ को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. कभी खबर आती कि रणवीर सिंह नए डॉन होंगे, तो कभी किसी और एक्टर का नाम उछलता. लेकिन अब जो ताजा गॉसिप गलियारों से छनकर आ रही है, वो शाहरुख के फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. चर्चा है कि किंग खान एक बार फिर इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में वापसी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक बहुत बड़ी ‘शर्त’ रख दी है.

रणवीर का पत्ता साफ, फिर याद आए शाहरुख?

जब से फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ का ऐलान किया था, तब से ही फिल्म विवादों और चर्चाओं में रही. शाहरुख खान ने जब इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाई, तो मेकर्स ने रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया. हालांकि, फैंस को ये बात कुछ खास हजम नहीं हुई. हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद समीकरण बदल गए हैं और खबर है कि उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है. बीच में ऋतिक रोशन के नाम पर भी कयास लगे, लेकिन बात कहीं बनी नहीं. अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स की सुई वापस घूम-फिरकर असली ‘डॉन’ यानी शाहरुख खान पर ही आकर टिक गई है.

क्या है शाहरुख की वो ‘खास शर्त’?

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान इस रोल को दोबारा निभाने के लिए तैयार तो हैं, ले किन उन्होंने फरहान अख्तर के सामने एक ऐसी मांग रखी है जो फिल्म का पूरा हुलिया बदल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख चाहते हैं कि ‘डॉन 3’ के साथ फिल्ममेकर एटली को जोड़ा जाए.

याद दिला दें कि शाहरुख और एटली की जोड़ी ने ‘जवान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जो तबाही मचाई थी, उसे पूरी दुनिया ने देखा. शाहरुख का मानना है कि ‘डॉन’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए जिस लेवल का स्केल और मास अपील चाहिए, वो एटली बखूबी ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली शो में ‘आपत्तिजनक’ भाषा पड़ गई भारी, फजीहत के बाद हनी सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

फैंस को है ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

फिलहाल ये सारी बातें कयासों और अंदरूनी सूत्रों के हवाले से ही सामने आई हैं. अभी तक न तो फरहान अख्तर की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ और न ही शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक मुहर लगी है. लेकिन अगर ये खबर सच साबित होती है, तो ये इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा कोलैबोरेशन हो सकता है. शाहरुख का स्वैग, फरहान का विजन और एटली का मास-मसाला डायरेक्शन- ये तीनों मिलकर सिनेमाघरों में आग लगाने के लिए काफी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read