बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘King‘ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग पूरे जोरों पर चल रही है और फैंस इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं. खास बात यह है कि शाहरुख की बेटी Suhana Khan इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं. बाप-बेटी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक बेसब्र हैं.
हाल ही में फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. तस्वीरों में शाहरुख खान व्हाइट शर्ट, गले में टैटू और टोपी पहने नजर आए. उनकी सफेद दाढ़ी और इंटेन्स लुक ने फैंस को फिल्म ‘जवान’ की याद दिला दी. वहीं, सुहाना खान ब्राउन टैंक टॉप में बेहद कैजुअल और स्टाइलिश नजर आईं, जो उनकी नई ऑनस्क्रीन छवि का संकेत देती है.
Megastar SRK and Suhana Khan from the sets of #King pic.twitter.com/HFNCBoQ9wC
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
Abhishek Bachchan का नया लुक लीक
सिर्फ यही नहीं, सेट से अभिषेक बच्चन का लुक भी लीक हुआ. ब्लू ब्लेजर और काले चश्मे में अभिषेक का अंदाज काफी स्टाइलिश और क्लासिक दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
फिल्म में एक और खास अपडेट यह है कि दीपिका पादुकोण भी शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. यह दोनों की साथ में छठी फिल्म होगी. दीपिका ने हाल ही में शूटिंग शुरू कर दी है और फैंस उनकी जोड़ी को फिर से देखने के लिए उत्साहित हैं.
Latest look of Abhishek Bacchan with new hairstyle for #King pic.twitter.com/Yl5SsVKYWP
— SRK Fans United (@SRKUnited_) September 20, 2025
बात करें रिलीज की, तो फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस बीच शाहरुख खान को उनकी पिछली फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जो उनकी फैंस के लिए खुशी की बात है.
ये भी पढ़ें- Pregnancy की अफवाहों के बीच वायरल हुई Katrina Kaif की Maternity Photoshoot की तस्वीर?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


