होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक स्वदेश मूवी तो आप सब को याद ही होगी, साथ ही इस फिल्म में डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी तो याद ही होगीं. हालांकि एक्ट्रेस इंडस्ट्री को छोड़ के इटली में स्फिट हो चुकी है. वहीं बीते दिन गायत्री जोशी की कार का जोरदार एक्सीडेंट हो गया है. जब गायत्री की कार का एक्सीडेंट हुआ तो उनके पति विकास ओबेरॉय उनके साथ थे. उनके एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस हादसे में गायत्री और विकास तो ठीक हैं लेकिन दूसरी कार में मौजूद एक स्विस जोड़े की मौत हो गई है.
गायत्री अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने इटली गई थीं. जहां ये हादसा हुआ. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ. जहां गायत्री अपने पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार में थीं. उनकी कार की टक्कर एक फेरारी से हो गई. यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों कारें एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं. जिस वक्त दोनों कारों की टक्कर हो गई. मिनी ट्रक सड़क पर पलट जाता है और फ़ेरारी में आग लग जाती है.
मृतकों की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में की गई है. गायत्री ने बताया कि विकास और मैं इटली में हैं. हम यहां एक दुर्घटना (मल्टी-कार टक्कर) के शिकार हो गए. भगवान की कृपा से हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं.
ये भी पढ़ें- इस शो में नजर आएंगे Shoaib Ibrahim, नए प्रोजेक्ट को लेकर कही थी यह बात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ये हादसा रिकॉर्ड हो गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कितनी गाड़ियां उस मिनी ट्रक से आगे निकल जाती हैं. तभी एक कार और ट्रक की टक्कर हो जाती है. जिसके बाद कार और ट्रक दोनों पलट गए. इस दौरान गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं. हमारे यहाँ एक दुर्घटना हुई है. भगवान की कृपा से हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…