Bharat Express DD Free Dish

शाहिद-विशाल की जोड़ी का फिर चला जादू? ‘O Romeo’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी ‘हैदर’ और ‘कमीने’ के बाद ‘ओ रोमियो’ के साथ वापस आ गई है. फिल्म को नाइट शोज और वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिल रहा है, जिससे ओपनिंग डे का कलेक्शन 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है.

O’Romeo Box Office Collection Day 1, Shahid Kapoor, O Romeo, Bollywood

O’Romeo Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ‘कमीने’ और ‘हैदर’ वाला जलवा देखने को मिल रहा है. दिग्गज डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और चॉकलेटी से लेकर रफ-एंड-टफ लुक में जान फूंकने वाले शाहिद कपूर की जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर लौटी है. 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) को लेकर जो माहौल बना था, वह अब आंकड़ों में तब्दील होता दिख रहा है. हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर शुरुआत में ट्रेड पंडित थोड़े संशय में थे, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म लगते ही कहानी बदल गई है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘देवा’ से आगे निकले शाहिद

शुरुआती रुझानों और कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 6.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जानकारों का मानना है कि नाइट शोज में भीड़ बढ़ने के बाद यह आंकड़ा पहले दिन 8 से 10 करोड़ के बीच पहुंच सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ ने पहले दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे ‘ओ रोमियो’ ने आसानी से पीछे छोड़ दिया है. करीब 125 से 150 करोड़ के भारी-भरकम बजट पर बनी इस फिल्म के लिए यह एक सम्मानजनक और अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.

वैलेंटाइन वीक और लंबी स्टारकास्ट का सहारा

फिल्म की टाइमिंग एकदम सटीक है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज होने का फायदा इसे मिलना तय है. फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी मेले से कम नहीं है. तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म में जान फूंकी है. विशाल भारद्वाज की फिल्मों में जो गहराई और संगीत का जादू होता है, वह दर्शकों को खींचने में कामयाब रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘सुधर जाओ, नहीं तो अच्छे से इलाज करेंगे,’ धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को ऐसे दी गई धमकी, सामने आया हैरी बॉक्सर का ऑडियो

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read