Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर भी फैंस को मायूस नहीं होने दिया. हर साल की तरह इस बार भी ‘King Khan’ ने अपने चाहने वालों से मुलाकात की, लेकिन अंदाज थोड़ा अलग रहा. इस बार उन्होंने मन्नत की बालकनी से नहीं, बल्कि घर के गेट से बाहर आकर अपने फैंस का शुक्रिया किया.
रविवार को मुंबई में हुए एक स्पेशल फैन इवेंट के बाद शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर पहुंचे. जैसे ही वे फैंस के सामने आए, माहौल पूरी तरह बदल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख गेट के पास जाकर फैंस को हाथ हिलाकर, फ्लाइंग किस भेजते और बार-बार शुक्रिया अदा करते नजर आए.
हालांकि, ये खुशनुमा पल कुछ ही देर में अफरातफरी में बदल गया. भीड़ इतनी उत्साहित हो गई कि लोग गेट की ओर दौड़ पड़े. इसी दौरान एक फैन ने शाहरुख का हाथ पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत उन्हें अंदर ले जाकर सुरक्षित किया.
मन्नत की बालकनी से मुलाकात हुई कैंसल
इस बार शाहरुख ने अपने फैंस से पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी. उन्होंने बताया कि मन्नत में चल रहे रेनोवेशन और भीड़ नियंत्रण के कारण वे बालकनी से फैंस को संबोधित नहीं कर पाएंगे. अपने संदेश में उन्होंने लिखा,
“मुझे बताया गया है कि मैं इस बार बाहर आकर अपने प्यारे फैंस से नहीं मिल पाऊंगा. इसके लिए माफी चाहता हूं, लेकिन यह फैसला सभी की सुरक्षा के लिए लिया गया है. विश्वास मानिए, मैं आपको देखने को उतना ही मिस करूंगा जितना आप मुझे.”
Have been advised by authorities that I will not be able to step out and greet all you lovely people who have been waiting for me.
My deepest apologies to all of you but have been informed that it is for the overall safety of everyone due to crowd control issues.Thank you for…
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2025
फैंस ने भी नहीं मानी हार
दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस द्वारा सड़कों को बंद किए जाने और लोगों से हटने की अपील के बावजूद, कई फैंस समुद्र किनारे के रास्ते से मन्नत के बाहर पहुंच गए. शाहरुख का क्रेज ऐसा है कि हर साल उनके जन्मदिन पर हजारों लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा होते हैं.
बता दें कि शाहरुख खान ने इस बार अपना 60वां जन्मदिन अलिबाग में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया. संलिब्रेशन में करण जौहर, फराह खान, रानी मुखर्जी समेत कई करीबी मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
‘King’ फिल्म का पहला लुक हुआ रिलीज
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) का पहला लुक भी रिलीज किया गया. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले तैयार हो रही है.
फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan ने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज किया ‘KING’ का टीजर, जबरदस्त एक्शन में नजर आए बादशाह!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



