होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (फोटो)
Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पहचान पूरी दुनिया में है. सुपरस्टार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही फैंस खुशी से झूम उठते हैं. यहां तक कि सुहाना खान और आर्यन खान के पोस्ट पर कमेंट्स भी इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. अब दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच बादशाह ने क्रिसमस पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने इस खास मौके पर ट्विटर हैंडल पर #AskSRK होस्ट किया. इस मौके पर फैंस ने सवाल पूछे हैं. जिसमें फिल्म पठान, वजन हो या क्रिसमस पार्टी और गिफ्ट से जुड़ी बातें शामिल हैं. इन पर शाहरुख खान का फनी जवाब एक बार फिर फैंस को एंटरटेन कर रहा है. वहीं इसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं.
दरअसल, बीती रात किंगखान ने सैंटा की तरह अचानक ट्विटर पर आकर फैंस को क्रिसमस का गिफ्ट दिया. एक्टर ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी को मेरी क्रिसमस. एक छोटे बच्चे के साथ क्रिसमस के गिफ्ट को डिजाइन करने और उसके मजे लेने में दिन बीत गया. उन्होंने मुझे अभी थोड़ा ब्रेक दिया है तो शायद जल्दी से #AskSRK फिर मस्ती में वापस आ जाएं. बस फिर क्या था शाहरुख के ट्वीट पोस्ट करते ही फैंस के सवालों की बौछार आ गई.
फैंस ने पूछे सवाल
बता दें कि किसी ने फिल्म पठान के ट्रेलर के बारे में पूछा तो वहीं दूसरे ने पूछा, “आपके घर संता आए?” इस पर शाहरुख का फनी जवाब काफी वायरल हो रहा है. एक्टर ने लिखा “पहुंच रहे होंगे…सुना है घर के बाहर ट्रैफिक बहुत है.” एक फैन ने पठान फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख से पूछा “हेलीकॉप्टर चलाना कब सीखा आपने?” एक्टर ने उसी अंदाज में जवाब देते हुए ट्वीट किया, “साइकिल चलने की ट्रेनिंग के साथ साथ…”.
क्रिसमस के मौके पर जहां भीड़ देखने को मिली तो वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत के आगे फैंस की भीड़ देखने को मिली, जहां लोग उन्हें देखने और उन्हें क्रिसमस विश करने पहुंचे.
Vote Chori In Isreal: इजरायल में चुनाव के बाद वोट चोरी और विदेशी हस्तक्षेप के…
UP Jobs Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई भर्ती नीति के तहत बड़ा फैसला…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को…
PM Kisan 24th Installment Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि…
Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…
Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शुक्रवार को शुक्रदेव के उदित होने से…