मनोरंजन

ओपनिंग डे पर धमाल मचाने को तैयार Shahrukh Khan की Pathaan, साउथ की इन तीन बड़ी मूवीज को मिलेगी कड़ी टक्कर

Shah Rukh Khan Film Pathan:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है. ट्रेड पंडितों की माने तो ‘पठान’ किंग खान के करियर की बंपर ओपनर साबित होगी. फिल्म को लेकर चल रहे भारी विवादों के बीच भी ‘पठान’ 40 से 45 करोड़ रुपये की कमाई ओपनिंग डे पर कर सकेगी ऐसा अनुमान ट्रेड एनलिस्ट लगा रहे हैं. तो क्या ‘पठान’ बॉलीवुड की नईया पार लगाने और साउथ फिल्मों का पत्ता साफ करने के लिए बॉक्स ऑफिस पर एंट्री लेने को तैयार है.

जनवरी में रिलीज हई साउथ की ये 3 बड़ी फिल्में

बता दें – इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की तीन बड़ी फिल्में भारी कलेक्शन कर रही हैं. जनवरी महीने में रिलीज हुई ये फिल्म थलापति विजय और रश्मिका मंदाना की ‘वरिसु’ है. साउथ की फिल्म ‘थुनिवु’ और चिरंजीवी और श्रुति हासन की फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ हैं. ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही हैं. वर्ल्ड वाइड ‘वरिसु’ और ‘थुनिवु’ का कलेक्शन 200 करोड़ पार पहुंच गया है तो वहीं चिरंजीवी की फिल्म भी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जा रही है.

क्या पठान मारेगी बॉक्स ऑफिस पर बाजी

आपको बता दें – बॉलीवुड के लिए साल 2022 काफी बुरा साल रहा कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो सभी कमाई के मामले में औंधे मुंह गिरीं. वहीं साउथ की तमाम फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया. ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ 2’, ‘कांतारा’ इन फिल्मों ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारी कमाई के साथ खूब चर्चा बटोरी. ऐसे में अब नया साल यानी 2023 बॉलीवुड के लिए बेहतरीन साबित हो ऐसी उम्मीद हिंदी फिल्मों के शौकीन कर रहे हैं ऐसे में हर किसी की नजर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें-Nora Fatehi: असल जिंदगी में कभी किसी को धोखा दिया है? – इस सवाल पर बोलीं नोरा- कई बार खाए हैं धोखे

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. फिल्म 250 करोड़ के बजट में तैयार की गई है और मोटी कमाई करने का अनुमान ट्रेड पंडित लगा रहे हैं. शाहरुख खान की ये कमबैक फिल्म क्या फीकी पड़ रही बॉलीवुड फिल्मों की चमक को दोबारा रोशन कर पाएगी या नहीं ये देखना वाकई दिलचस्प होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago