Hardik Pandya
Hardik Pandya IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसर मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की. महद 15 रन देकर पांच विकेट लेकर भारत ने कीवियों पर दबदबा बनाया. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल और हार्दिक पांड्या कीवी टीम पर कहर बनकर बरसे. इस बीच हार्दिक पंड्या ने एक शानदार कैच भी लपका जिसनें कीवी टीम की कमर तोड़ दी.
हार्दिक पंड्या ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसकी वजह है उनका बेजोड़ कौच. दरअसल पंड्या ने कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को गेंदब फेंकी, जिन्होंने गेंद को वापस ड्राइव करने का प्रयास किया लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने शानदार डाइव मारते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका. उनके इस कैच ने सबको हैरान कर दिया.
टीम इंडिया के लिए अहम पंड्या
हार्दिक पंड्या का ये कैच इसलिए भी खास है क्योंकि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए इस तरह के कैच लपकना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन पिछले कुछ साल उनके लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे. जिसका सबसे बड़ा कारण है उनकी फिटनेस जो उन्हें बहुत परेशान कर रही है. मगर इस कैच को देखकर ऐसा लगता है की पंड्या ब एक फिर अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं.
मैच का एक और वीडियो हो रहा है वायरल
न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक फनी वाकया हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भूल गए कि वह क्या करना चाहते हैं. BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा को टॉस जीतने के बाद बताना था की वो क्या फैसला लेंगे लेकिन कप्तान चुप थे. ये वाकया काफी फनी था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स ने तरह-तरह के मीम्स शेयर किए. दरअसल टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा कुछ पल के लिए भूल गए कि उन्हें क्या फैसला करना है. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर काफी तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…