मनोरंजन

Rashmika Mandanna हुई थीं बुरी तरह ट्रोल, अब रक्षित और ऋषभ शेट्टी को दिया Kirik Party की सक्सेस का क्रेडिट

Rashmika Mandanna:  रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी  को फिल्म ‘किरिक पार्टी’ की सफलता का श्रेय दे दिया है. एक्ट्रेस ने इसके साथ ये भी कहा है कि इंडस्ट्री में एंट्री करने में उन्होंने मेरी मदद की है. पिछले साल वायरल हुए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपनी पहली फिल्म का जिक्र किया था – लेकिन प्रोडक्शन हाउस का नाम परमवाह स्टूडियो या ऋषभ का नाम नहीं लिया – जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया था. इस बात के लिए रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया था. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रश्मिका ने दोनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है.

किरिक पार्टी की सफलता का रश्मिका ने दिया ऋषभ को क्रेडिट

एक पत्रकार को दिए अपने इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा – ‘मुझे ऐसा लगता है कि वास्तव में उन्होंने मुझे ये रास्ता दिखाया क्योंकि पहली फिल्म मिलने पर आप सोच भी नहीं सकते थे कि आपमें एक अभिनेता बनने की क्षमता है. उन्होंने मुझपर भरोसा किया और ये मौका दिया. ईमानदारी से कहूं तो रक्षित और ऋषभ ने मुझे इंडस्ट्री में रास्ता दिखाया. उन्होंने मुझे ये मौका दिया और उनके साथ काम करते हुए आज तक अपने पूरे करियर में मैंने बेहतरीन लोगों के साथ काम किया है.’

रश्मिका मंदाना का ये बयान मैशेबल इंडिया द्वारा एक क्लिप शेयर किए जाने के एक हफ्ते बाद आया है – जिसमें ‘कांतारा’ स्टार ने उन्हें श्रेय नहीं देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और उन पर एहसान फरामोश होने का आरोप लगाते हुए ट्रोल किया था. इंटरव्यू में ऋषभ ने कहा कि किसी को फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने और रक्षित ने ‘कई कलाकारों कई निर्देशकों और निर्माताओं को मौका दिया है – ऐसे लोगों की एक लंबी लिस्ट है चलो और नहीं कहते हैं.

ये भी पढें-Nora Fatehi: असल जिंदगी में कभी किसी को धोखा दिया है? – इस सवाल पर बोलीं नोरा- कई बार खाए हैं धोखे

मिशन मजनू और वरिसु दो बड़ी फिल्में रिलीज

आपको बता दें, इस महीने रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. थलापति विजय के साथ उनकी फिल्म ‘वरिसु’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है – तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ भी 20 जनवरी को रिलीज हो गई. अभिनेत्री जल्द ही ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू कर देंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago